फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man dies in accident many vehicles crushed dead body on highway in shahjahanpur

Shahjahanpur: हादसे में युवक की मौत, हाईवे पर शव को कुचलते रहे वाहन; गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 26 Jan 2024 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 03:45 PM IST
सार

हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह टहलने निकले गांव बंथरा झाला निवासी वीरेंद्र सिंह को किसी वाहन ने कुचल दिया। घने कोहरे के दौरान शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए।

विज्ञापन
man dies in accident many vehicles crushed dead body on highway in shahjahanpur
demo pic

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह टहलने निकले गांव बंथरा झाला निवासी सुखविंदर सिंह के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र वीरेंद्र सिंह को किसी वाहन ने कुचल दिया। घने कोहरे के दौरान शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। आधे घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह सुबह करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंथरा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर घने कोहरे में किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। कोहरे के कारण तमाम वाहन उनके शव के ऊपर से गुजरते चले गए। चाचा हरदयाल सिंह ने बताया कि सात बजे तक वीरेंद्र घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। लगभग आठ बजे हाईवे के ओवरब्रिज पर पहुंचने पर वीरेंद्र का क्षत-विक्षत शव मिला।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हरदयाल सिंह ने बताया कि किसी तरह घने कोहरे में ट्रैफिक को रोकर वीरेंद्र के शव को सड़क से बटोरा गया। सूचना पर नगरिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वीरेंद्र सिंह की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर का यातायात बाधित हो गया। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस ने लोगों को बमुश्किल समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से परिजन बदहवास 
चाचा हरदयाल सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सुखविंदर का इकलौता पुत्र था। उसकी दो छोटी बहनें 22 वर्षीय राजविंदर कौर और 20 वर्षीय सरनजीत कौर हैं। इकलौते भाई की मौत से दोनों बहनों और मां मनजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरेंद्र के विवाह की बातचीत चल रही थी।

खन्नौत पुल के पास मिला क्षत-विक्षत शव
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र में खन्नौत पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद वाहनों के गुजरने से शव के बुरी तरह कुचल जाने की आशंका जताई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसआई मनोज कुमार मिश्रा ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की तलाशी ली गई, लेकिन शिनाख्त होने लायक कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed