फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Make a career by setting goals, don't be afraid of obstacles: SDM

लक्ष्य निर्धारित कर बनाएं कॅरियर, बाधाओं से न घबराएं : एसडीएम

Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Make a career by setting goals, don't be afraid of obstacles: SDM
तिलहर के आरबीएम इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम हिमांशु उपाध्याय। संव? - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि जीवन में कॅरियर बनाने के लिए तमाम पहलुओं को जानने की आवश्यकता है। लक्ष्य को निर्धारित किए बिना कोई सफलता प्राप्त नहीं होती है। उन्होंने कहा कि वह बाधाओं से घबराएं नहीं। बुधवार को नगर के आरबीएम इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि यहां पर विज्ञान और कला विषय से संबंधित तमाम छात्राएं उपस्थित हैं।
विज्ञापन

छात्राओं को अपना कॅरियर बनाने के लिए किसी न किसी विधा को चुनना आवश्यक है। छात्राओं का लक्ष्य पढ़ाई की ओर होना चाहिए। इसके बाद हमें किस लक्ष्य पर अपना फोकस करना है। उस पर निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए, तभी हम सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सशक्त और जागरूक रहने की सलाह दी। कहा कि छात्राएं किसी मुसीबत में फंसने पर पुलिस से सहयोग लेने से बिल्कुल संकोच न करें। 1090 और 112 नंबर डायल करके पुलिस सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी सिंह ने छात्राओं को स्वास्थ्य के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उन्होंने छात्राओं से साफ-सफाई रखने की सलाह दी। उन्होंने हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा। डॉ. शालिनी सिंह ने कहा कि हमें राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में भी जागरूक रहना चाहिए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य केके शुक्ला ने बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ सिंह, आर्किटेक्ट अविरल गुप्ता शुभम, शिक्षक राम गुप्ता, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैं प्राप्त जानकारियों को अपने परिवार और मित्रों से साझा करूंगी। -पल्लवी राठौर
एसडीएम ने करियर के विषय में बहुत कुछ जानकारी दी है। मैं लक्ष्य बनाकर अपनी पढ़ाई करूंगी और आगे बढ़ने का भरसक प्रयास करूंगी। - अनुप्रिय्रा
स्वास्थ्य के विषय में महिला चिकित्सक में बहुत अच्छी जानकारी दी है। हम सबको अपनी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। -सेजल मौर्य
किसी भी परेशानी में 1090 और 112 नंबर डायल करके सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में मैं अपनी सहेलियों को भी जागरूक करूंगी। -रेखा
अधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कॅरियर के विषय में बहुत जानकारी दी है। मुझे बहुत प्रेरणा मिली है। पढ़ाई और कॅरियर पर ध्यान लगाऊंगी। - रचना।
जीवन में सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। मैं लक्ष्य को निर्धारित करके ही कार्य करूंगी। कार्यक्रम से मुझे बहुत सीखने को मिला है। - राखी वर्मा।

तिलहर के आर बी एम इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं । संवाद

तिलहर के आर बी एम इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed