फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maghi Purnima today, devotees will gather at Dhai Ghat for bathing

Shahjahanpur News: माघी पूर्णिमा आज, ढाई घाट पर स्नान के लिए जुटेंगे श्रद्धालु

Wed, 12 Feb 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Maghi Purnima today, devotees will gather at Dhai Ghat for bathing
ढाईघाट पर पर्व स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को गंगा तट पर बांस-बल्लियां लगाकर की गई बै
परौर/कलान। माघी पूर्णिमा बुधवार को है। पर्व स्नान के लिए प्रशासन और जिला पंचायत ने ढाई घाट गंगा तट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं को ज्यादा गहरे पानी की ओर जाने से रोकने के लिए बांस-बल्लियाें पर रस्सी बांधकर बैरीकेडिंग की गई है। गोताखोर भी तैनात कर दिए गए हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, ढाई घाट गंगा तट पर श्रंगी ऋषि ने तपस्या की थी। वहां प्रमुख पर्वों पर गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। इन दिनों वहां मेला रामनगरिया भी लगा हुआ है, जहां सैकड़ों श्रद्धालु एक माह से कल्पवास कर रहे हैं।
पिछले दिनों मौनी अमावस्या पर भोर से लेकर दोपहर बाद तक हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। इस दौरान कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के तमाम परिजनों के आ जाने से ढाई घाट से जुड़ने वाले कई रास्तों पर जाम के हालात बन गए थे। इस वजह से पुलिस प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने स्नान के लिए सभी घाटों पर सफाई की व्यवस्था भी मुकम्मल कर ली है। मेला अधिकारी संजय सिन्हा ने बताया कि मेले में पंचायत विभाग के 80 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 60 से अधिक कर्मचारी हर समय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में कूड़े-कचरे के निस्तारण के लिए एक मेडिकल काॅलेज की ओर से मेला क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ेदान रखे गए हैं। नौका विहार कराने वाले नाविकों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed