फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Made distance from social media, Shubham became Deputy SP

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, डिप्टी एसपी बने शुभम

Thu, 25 Jan 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Made distance from social media, Shubham became Deputy SP
पीसीएस की परीक्षा को पास करने वाले शुभम वर्मा को मिठाई ​खिलातीं उनकी मां कृष्णा वर्मा। स्रोत-स्
शाहजहांपुर। पीसीएस 2023 का परीक्षा परिणाम मंगलवार रात जारी हो गया। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा के बेटे शुभम वर्मा ने परीक्षा उत्तीर्ण कर 76वीं रैंक हासिल की। वह डिप्टी एसपी बनेंगे। बुलंदशहर निवासी जेपी वर्मा के बेटे शुभम वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा हापुड़ से हुई थी। इसके बाद आगरा से 12वीं पास करने के बाद बीटेक किया। दिल्ली में एक साल की कोचिंग कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी की। वर्ष 2019 में कोविड आने के बाद शुभम फिर से परिवार के पास आगरा लौट आए और घर में ही परीक्षा की तैयारी की। शुभम की बड़ी बहन एलिस वर्मा पीसीएस-जे की तैयारी कर रही हैं। छोटे भाई सौरभ वर्मा का पीसीएस-जे का परीक्षा परिणाम भी आने वाला है। जेपी वर्मा व गृहिणी कृष्णा वर्मा के पुत्र शुभम सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करते। लगातार 12 से 13 घंटे पढ़ाई कर उन्होंने परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

-------------
पुवायां की शगुन बनेंगी असिस्टेंट लेबर कमिश्नर

पुवायां। मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी राकेश कुमार गुप्ता और सीमा गुप्ता की पुत्री शगुन ओमर ने पीसीएस परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया। उन्हें सहायक श्रमायुक्त की सूची में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

शगुन की प्रारंभिक शिक्षा लिटिल फ्लावर काॅन्वेंट स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने देव संस्कृति यूनिवर्सिटी हरिद्वार से कंप्यूटर साइंस और गणित में बीएससी की पढ़ाई पूरी की। स्वामी विवेकानंद कॉलेज पुवायां से समाजशास्त्र से एमए किया। इसके बाद उन्होंने 2019 में दिल्ली में नौ महीने तक कोचिंग की। बाद में सेल्फ स्टडी कर पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। शगुन ने बताया कि उन्होंने 14 मई 2023 को परीक्षा दी थी। उन्हें असिस्टेंट लेबर कमिश्नर की पोस्ट मिलेगी। शगुन के भाई सर्वज्ञ गुप्ता व्यापारी हैं। बहन रूपल गुप्ता संस्कृत में पीएचडी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। दूसरी बहन कविशा ओमर तिलहर में वकील हैं। भाई भरत ओमर नाेएडा में साॅफ्टवेयर डेवलपर हैं। शगुन भाई और बहनों में सबसे छोटी हैं। अखिल भारतीय सर्व वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष कुमुद गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रीता रानी गुप्ता, अंशू गुप्ता, सुधा गुप्ता, कल्पना गुप्ता, आभा गुप्ता सहित तमाम लोगाें ने शगुन को शुभकामनांए दी हैं।

पीसीएस की परीक्षा को पास करने वाले शुभम वर्मा को मिठाई खिलातीं उनकी मां कृष्णा वर्मा। स्रोत-स्

पीसीएस की परीक्षा को पास करने वाले शुभम वर्मा को मिठाई खिलातीं उनकी मां कृष्णा वर्मा। स्रोत-स्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed