{"_id":"669b1361d3eed383e807f97d","slug":"machines-sick-due-to-flood-water-are-breathingtreatment-will-be-done-in-15-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123124-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ के पानी से बीमार मशीनों की चल रहीं सांसें... 15 दिन में होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ के पानी से बीमार मशीनों की चल रहीं सांसें... 15 दिन में होगा उपचार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी घुस जाने से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व अन्य मशीनें बीमार हालत में हैं। इन मशीनों का 15 दिन के भीतर उपचार किया जाएगा। इसके चलते मरीजों की जांच भी अधर में लटकी हुई है। शुक्रवार को 1100 मरीजों की ओपीडी हुई व 30 से अधिक मरीज शाम पांच बजे तक भर्ती किए गए। इससे मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों की संख्या 150 पहुंच गई है।
गर्रा नदी में पानी बढ़ने से मेडिकल कॉलेज बाढ़ की चपेट में आ गया था। हालात ये हो गए थे कि मेडिकल कॉलेज के सभी वार्डों में पानी भर गया था। मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। कई दिन तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। फिर से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गईं हैं। डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को देख रहे हैं। हालांकि अभी मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले कम हैं। ट्रामा सेंटर में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। वहीं, खराब पड़ी मशीनों की वजह से भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -
मशीनों की रिपेयरिंग का काम अभी बाकी
बाढ़ की चपेट में आकर सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन खराब हो गई थीं। इनकी अभी रिपेयरिंग नहीं हो पाई है। इसकी वजह से जांचों का काम ठप पड़ा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 15 दिन के अंदर मशीनों की रिपेयरिंग कराई जाएगी। मशीन ठीक होने के बाद ही मरीजों को जांच की सुविधा मिल सकेगी। अभी मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -- -
गंदगी नहीं हो पाई साफ
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पानी भरने से गंदगी अंदर तक पहुंच गई थी, जिससे जगह-जगह कीचड़ भरा पड़ा है। कर्मचारी लगातार सफाई करने में लगे हुए हैं, लेकिन गंदगी साफ नहीं हो पाई है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गईं हैं। खराब मशीनों की रिपेयरिंग का काम चल रहा है। 15 दिन के अंदर उनको ठीक करा दिया जाएगा।
डाॅ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज