{"_id":"5e596d1e8ebc3ec5723dcac3","slug":"love-on-facebook-with-fake-id-shahjahanpur-news-bly3977636169","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी से महिला शिक्षक को प्रेम जाल में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फेसबुक आईडी से महिला शिक्षक को प्रेम जाल में फंसाया
विज्ञापन
जलालाबाद। युवक ने फेसबुक धर्म बदलकर आईडी बनाई और शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर झांसा देकर उससे मोटी रकम भी ऐंठ ली। इसके बाद शिक्षिका से अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस आरोपी युवक, उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। कुछ समय पहले फेसबुक पर परिचय के बाद राहुल सिंह से दोस्ती और मिलना जुलना शुरू हो गया। राहुल सिंह ने कहा कि वह सेना में नौकरी करता है। उसने एक प्लॉट का सौदा किया है, जिसमें साढ़े नौ लाख रुपये कम पड़ रहे हैं। इस पर शिक्षिका ने 24 दिसंबर को अपने खाते से साढ़े चार लाख और अपनी बहन के खाते से पांच लाख की रकम राहुल के खाते में ट्रांसफर करा दी। एक महीने तक प्लॉट न खरीदने पर जब राहुल से जानकारी करनी चाही तो वह टालमटोल करने लगा। महिला शिक्षक का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने राहुल को बुलवाया तो उसने अश्लील हरकतें कर वीडियो क्लिप बना ली। बाद में पता चला कि वह युवक राहुल सिंह न होकर गांव गुनारा निवासी अजीम था। उसने राहुल सिंह के नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। उसका एक भाई सेना में कार्यरत है। अजीम अपने भाई शोएब, फहीम व पिता खुशबू अली के साथ मिलकर अन्य युवतियों के साथ भी ऐसी धोखाधड़ी कर चुका है। युवती के अनुसार वह लव जेहाद का शिकार हो चुकी थी और जब उसने अजीम से दिए गए रुपयों को लेकर दबाव बनाया, तब वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में अजीम समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।