फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Love at the feet of God changes a person's life: Swami Satyanand

प्रभु चरणों में अनुराग मनुष्य का जीवन बदल देता : स्वामी सत्यानंद

Fri, 01 Mar 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Love at the feet of God changes a person's life: Swami Satyanand
- फर्रुखाबाद रोड स्थित सोअहम आश्रम में चल रहे संत सम्मेलन का चौथा दिन
विज्ञापन


- वृंदावन के संत स्वामी सत्यानंद महाराज व अन्य प्रांतों से आए संतों ने दिए प्रवचन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। अखिल भारतीय सोअहम महामंडल की ओर से नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित सोअहम आश्रम में चल रहे संत सम्मेलन का चौथा दिन रहा। इसमें बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और संतों की वाणी सुनी।
सम्मेलन में वृंदावन के संत स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि प्रभु चरणों में अनुराग मनुष्य का जीवन बदल देता है। परमात्मा एक है उसमें भेद नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलग-अलग भगवान को मानने वाले हो सकते हैं, लेकिन वह अदृश्य शक्ति एक ही है। परिणाम की चिंता न करके मनुष्य ईश्वर को समर्पित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहे उसका कल्याण ही होगा।
विज्ञापन

बताया कि परमात्मा की किसी भी रूप में पूजा करो उसमें निष्ठा और समर्पण का भाव बना रहे। एक जगह ही मन लगाने से शक्ति की प्राप्ति होती है। धैर्यवान, विनम्र और निष्ठावान मनुष्य जीवन मे ऊंचाइयों को प्राप्त करता है, जबकि अहंकार, लोभ और अमर्यादित आचरण उसके पतन का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए स्वामी प्रणवानंद महाराज, स्वामी प्रज्ञानंद महाराज, स्वामी नारायणानंद महाराज, स्वामी बृजानंद महाराज व अरुण स्वरूप ने भी प्रवचन दिए। आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजक प्रमोद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, निखिल गुप्ता, किरनेश सिंह, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed