फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   love affair jija sali in shahjahanpur brother in law caught

साली के इश्क में पागल जीजा: रंगरलियां मनाने हिल स्टेशन ले गया परिवार, घर आते ही साढ़ू और पत्नी ने जमकर कूटा

Wed, 21 Jun 2023 03:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 03:45 PM IST
सार

युवक साली और साढ़ू को घुमाने के बहाने पहाड़ ले गया। जहां वह साली के साथ रंगरलियां मना रहा था। तभी वहां साढ़ू आ गया और उसने घर आकर साढ़ू भाई की जमकर पिटाई की। मामला थाने तक भी पहुंचा।

विज्ञापन
love affair jija sali in shahjahanpur brother in law caught
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंडा में एक युवक को साली के साथ रंगरलियां मनाना महंगा पड़ गया। पहले साढ़ू ने जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद पत्नी को मिली जानकारी के बाद उसने भी पति के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन

युवक रंगरलियां मनाने के लिए परिवार को ले गया घुमाने
क्षेत्र के एक गांव के युवक की साली की ससुराल थाना पूरनपुर के एक गांव में है। युवक साली से चोरी छिपे मिलता रहता था। जिसकी जानकारी उसके साढ़ू को नहीं थी। करीब एक सप्ताह पहले युवक अपनी चार पहिया गाड़ी से साली के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए साढ़ू और साली को अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार ले गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ू ने कमरे में देखा दोनों को आपत्तिजनक हालत में
जहां उसने रहने के लिए दो कमरे लिए थे। रात में साढ़ू के न होने पर युवक साली के साथ रंगरेलियां मनाने लगा। तब तक उसका साढ़ू वहां आ गया। साढ़ू यह देखकर दंग रह गया। लेकिन उसने कमरे पर किसी से कोई भी चर्चा नहीं की और गुस्से का घूंट पीकर रह गया। जिसके बाद युवक सबको साथ लेकर मेहंदीपुर के बाला जी में दर्शन के लिए गया। लेकिन उसकी निगाहें साली पर टिकी रहीं। 

विज्ञापन

घर आकर साढ़ू और पत्नी ने युवक को जमकर पीटा
रविवार को जब युवक वापस अपने घर आया तो साली और साढ़ू भी साथ में थे। साढ़ू ने गाड़ी से उतरते ही युवक और अपनी पत्नी पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जब युवक की पत्नी उसे बचाने आई तो युवक की पत्नी भी मारपीट का शिकार हो गई। जिसके बाद मारपीट का मामला थाने पहुंचा। 

पुलिस ने रफादफा कराया मामला
लेकिन पुलिस ने मामले को रफादफा कर दिया। वहीं जब साली के साथ रंगरेलियां मनाने की जानकारी युवक की पत्नी को मिली तो पत्नी ने भी मंगलवार को युवक की धुनाई कर दी। युवक एक कॉलेज का एमडी बताया जा रहा है। वहीं पूरे क्षेत्र में मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed