{"_id":"53fbf33ce0186a2ad7ccee77c97a1409","slug":"loot-in-bank-of-baroda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में दिनदहाड़े 2.24 लाख का डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में दिनदहाड़े 2.24 लाख का डाका
चांदपुर (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार थाना क्षेत्र के गांव हरनहाई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शुक्रवार को दिनदहाड़े करीब सवा दो लाख की डकैती हो गई। इनोवा से आए पांच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और जाते जाते बैंककर्मियों और ग्राहकों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक गए। पुलिस घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची। डीआईजी आरकेएस राठौर ने भी मौका मुआयना कर घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।
घटना दोपहर ढाई बजे की है। बैंक में चार कर्मचारियों सहित आठ लोग मौजूद थे। इस बीच एक इनोवा गाड़ी गेट के ठीक सामने आकर रुकी। चालक गाड़ी को स्टार्ट किए वाहन में बैठा रहा और चार बदमाश तमंचे लहराते हुए बैंक में घुस गए। बदमाशों ने शाखा प्रबंधक निमेष कुमार, कैशियर रवि कुमार, चपरासी दीपेश कुमार और स्वीपर विकास कुमार को गन प्वाइंट पर लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कैश रूम खुलवाकर 1.40 लाख और कैश काउंटर से 84 हजार कुल 2.24 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक के ही एक कमरे में अंदर भेज कर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दीपेश के सिर पर तमंचे की बट मार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बाहर से ताला लगा कर भाग गए। बैंक में मौजूद गांव हरनहाई के रामदास को भी बदमाशों ने अंदर बंद कर दिया, लेकिन उसकी विकलांग पत्नी मीना को बाहर छोड़ गए। बदमाश जाते समय सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग करने वाला सीडीआर, स्वीपर विकास कुमार का मोबाइल भी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद मीना ने बाहर निकलकर बैंक लुटने की बात लोगों को बताई। जानकारी पाकर बैंक भवन के स्वामी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बैंक लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। डीआईजी आरकेएस राठौर, एएसपी श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, सीओ उमेश शर्मा, बैंक के डीआरएम एन मोहन, एलडीएम बीएन गुप्ता आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस शाहजहांपुर के अलावा पीलीभीत और खीरी जनपद में भी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।