फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lone distribution

रोजगार मेले में लाभार्थियों को बांटे ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र

Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
lone distribution
रोजगार मेला में लाभर्थियों को ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित करते स्वामी चिन्मयानंद एवं मुख्य वि - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजगार मेला एवं ऋण वितरण कैंप में रविवार को लाभर्थियों को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद एवं मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किए। छह लाभार्थियों को लगभग 30 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

एमएसएमई तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा एसएस कॉलेज में रोजगार मेला तथा ऋण वितरण शिविर लगाया। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता केंद्र की ओर से लगाए शिविर में सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधकों एवं ऋण लाभार्थियों को एक मंच पर लाकर समस्या समाधान कराया गया। विशिष्ट अतिथि स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि कालीन उद्योग में कभी शाहजहांपुर भी आगे था।
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पांच प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि लाभर्थियों को सही समय पर समुचित मात्रा में ऋण नहीं मिल पा रहा था। इसी वजह से शिविर लगाया गया। इच्छुक अभ्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन कर बैंक उन्हे जल्द से जल्द ऋण उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने जरी जरीदोजी कामगारों द्वारा लगाए स्टाल व विश्वकर्मा के प्रशिक्षार्थी कारपेंटरों द्वारा बनाई टेबल की सराहना की। बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर नेत्रमणि ने कहा कि कैंप लगाकर उपायुक्त उद्योग ने अच्छा कार्य किया है। इस दौरान डीडीओ पवन कुमार, उद्यमिता विकास परियोजना संस्थान लखनऊ की सहायक निदेशक ममता चौहान, उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक दीपक चंद्रा, लीड बैंक दफ्तर से तब्बसुम, सहायक शाखा प्रबंधक एसबीआई टाउनहाल सैय्यद खादिम हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed