फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Loco Line and Jal Nigam teams advance to the semi-finals.

Shahjahanpur News: लोको लाइन व जल निगम की टीमों का सेमीफाइनल में प्रवेश

Sun, 10 May 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Loco Line and Jal Nigam teams advance to the semi-finals.
टूर्नामेंट के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। लोको लाइन और जल निगम की टीमों ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर लोको लाइन व शाहजहांपुर मास्टर के मध्य मुकाबला खेला गया। लोको लाइन ने टॉस जीतकर 122 रन बनाए। इसमें विनोद गुप्ता ने 30 व भास्कर ने 20 रनाें का योगदान दिया। मास्टर के गेंदबाज सौरभ व अवनीश ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहजहांपुर मास्टर की टीम आठ विकेट खोकर 116 रन ही बना पाई। दीपक यादव ने 62 रनों की पारी खेली। नीरज वर्मा ने 21 रन बनाए। लोको लाइन के गेंदबाज विनोद गुप्ता व सत्येंद्र ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में जल निगम ने प्रोफेसर इलेवन को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर प्रोफेसर इलेवन ने 14 ओवर में 98 रन बनाए। जल निगम के गेंदबाज रोशन यादव ने तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जल निगम की टीम ने हरेंद्र सिंह की 50 रन की पारी के दम पर नौ विकेट से जीत हासिल की। अंपायरिंग हर्ष शुक्ला, फरीद खान व अतुल मिश्रा ने की।
------------------------------
एमए पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता मैच
सिंधौली। बिलंदपुर गद्दीपुर प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में एमए पब्लिक स्कूल की टीम ने ईश्वरी प्रसाद टीचर्स की टीम को एक विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

बिलंदपुर गद्दीपुर में माॅडल स्कूल के पास मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईश्वरी प्रसाद टीचर्स टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमए पब्लिक स्कूल की टीम के प्रदीप कुमार ने 16 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। राकिब खान ने 19 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार टीम ने 108 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के रेहान खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार विकेट हासिल किए। टीम के मैनेजर मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed