{"_id":"67dc6da442ea43cfed0fcebe","slug":"list-of-73-anganwadi-workers-pasted-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-139924-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 73 आंगनबाड़ी वर्करों की सूची चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 73 आंगनबाड़ी वर्करों की सूची चस्पा
Fri, 21 Mar 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की संभावना को देखते हुए सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने निगरानी तेज कर दी है। वहीं, डीएम ने भर्ती प्रक्रिया की फाइल दबाने पर डीपीओ से नाराजगी जताई है।
बाल विकास विभाग की ओर से जिले में 342 आंगनबाड़ी वर्करों का चयन किया जाना है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए छह माह से अधिक समय हो चुका है। चयन प्रक्रिया की धीमी गति होने पर कुछ लोगों ने प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इस पर सीडीओ ने बुधवार को वीडियो संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है। इसमें सब कुछ ऑनलाइन है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सकती है। चयन प्रक्रिया धीमी होने पर डीएम ने बुधवार को डीपीओ अरविंद रस्तोगी को तलब किया था। 15 दिन से अधिक समय से फाइल दबाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कराई जाए। बृहस्पतिवार को सात ब्लॉक में 73 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन की सूची जारी की गई। इसमें खुदागंज में चार, मिर्जापुर में छह, जलालाबाद में 11, सिंधौली में सात, निगोही में नौ, बंडा में 27, जैतीपुर में नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन हो गया है। इनकी सूची विकास भवन में चस्पा कर दी गई है।
24 घंटे कार्य कराकर चयन प्रक्रिया का कार्य पूरा कराया जा रहा है। डीपीओ को निर्देश दिए गए हैं कि दो दिन के अंदर सभी के चयन की सूची जारी कर चस्पा की जाए। लगातार इस कार्य की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. अपराजिता सिंह, सीडीओ