{"_id":"570d06624f1c1b887e4a6ab9","slug":"line-up-three-hours-on-trains-was-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे तक अप लाइन पर प्रभावित रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे तक अप लाइन पर प्रभावित रहीं ट्रेनें
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यार्ड के पास रेल क्रास ओवर को ठीक करने के लिए दो घंटे का ब्लाक दिए जाने से अप लाइन पर ट्रेनें दो घंटे के लिए रोकने पड़ीं। इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिससे यात्रियों को भारी कठिनाई हुई। रोजा यार्ड में ईस्ट केबिन के पास रेलवे लाइन को टर्न करने के लिए बनाया गया क्रासओवर को ठीक किया जाना था। मंगलवार की दोपहर करीब सवा दो बजे रेलवे कंट्रोल ने रेलपथ और संकेत अनुभागों की मांग पर दो घंटे के लिए ब्लाक दिया। कंट्रोल से अनुमति मिलने के बाद रोजा में सवा दो से सवा चार बजे तक रेलवे की अप लाइन को बंद कर दिया गया। इसके चलते राज्यरानी एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों और मालगाड़ियों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। रेलवे रिकार्ड के अनुसार ब्लाक दो घंटे का लिया गया था। मगर रेल सूत्रों का कहना है कि ट्रेनों का संचालन शाम सवा पांच बजे के करीब रेलपथ और संकेत अनुभाग का काम पूरा होने के बाद ब्लाक खोला गया। कहीं तब जाकर रेल का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान यात्रियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।
मेंटीनेंस के लिए ब्लाक अनिवार्य होता है। यात्रियों और ट्रेनों के आवागमन को देखने के बाद ब्लाक दिया जाता है। इससे ज्यादा ट्रेनों पर प्रभाव न पड़े जिसकी सूचना पहले से हमारे पास नहीं होती है। यात्रियों की असुविधा के लिए हमें खेद है। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रोजा
विज्ञापन
मेंटीनेंस के लिए ब्लाक अनिवार्य होता है। यात्रियों और ट्रेनों के आवागमन को देखने के बाद ब्लाक दिया जाता है। इससे ज्यादा ट्रेनों पर प्रभाव न पड़े जिसकी सूचना पहले से हमारे पास नहीं होती है। यात्रियों की असुविधा के लिए हमें खेद है। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रोजा
विज्ञापन