{"_id":"62a252ba36c3a803266f6c47","slug":"life-scorched-throughout-the-day-in-the-scorching-heat-shahjahanpur-news-bly487744774","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में दिन भर झुलसा जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में दिन भर झुलसा जनजीवन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाजार जाती युवतियां । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। बुधवार रात करीब 11 बजे हवा चलने से न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री घटकर 26.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह धूप निकलने पर भीषण गर्मी से जनजीवन फिर झुलसने लगा और अधिकतम तापमान भी 1.2 डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम शुष्क बने रहने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
बीते दिन सुबह से शाम तक आसमान से आग बरसती रही और इस दौरान हवा की गति भी बहुत धीमी रही। इसीलिए देर रात अचानक हवा के झोंके तेज होने पर मौसम में बदलाव की थोड़ी उम्मीद जागी, लेकिन दिन भर धूप की तपिश से रात में भी पुरवाई गरमाहट का अहसास कराती रही। भोर होने पर सूर्योदय से पहले तक मौसम थोड़ा अनुकूल बना रहा, लेकिन धूप निकलने के साथ वातावरण फिर से गर्म होने लगा। गर्मी से बचने के लिए अन्य दिनों की तरह आज भी दोपहर से शाम तक लोग बाहर निकलने से बचते रहे। इस कारण दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अधिकांश बाजारों में चहल-पहल कम रही और ग्राहकों की कमी से बर्तन, कपड़ा, फुटवियर, रेडीमेड वस्त्र आदि व्यवसायों से जुड़े तमाम कारोबारी खाली बैठे दिखे।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि अभी दो-तीन दिन तक भीषण गर्मी बनी रहेगी, लेकिन 15 जून के बाद प्री-मानसून की बारिश के आसार बन रहे हैं।