{"_id":"6282b0209423c73693233ded","slug":"license-check-at-medical-store-shahjahanpur-news-bly485088156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के लाइन हाजिर होने के बाद भी नहीं हो रही पुवायां थाने से रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के लाइन हाजिर होने के बाद भी नहीं हो रही पुवायां थाने से रवानगी
विज्ञापन
पुवायां। मेडिकल स्टोरों पर जाकर लाइसेंस और दवा चेक करने का आरोपी सिपाही लाइन हाजिर तो कर दिया, लेकिन वह अभी तक थाने में जमा बैठा है। कैमिस्ट एसोसिएशन ने इस पर रोष जताया है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी के नाम ज्ञापन सीओ को देकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। आरोप था कि सिपाही ने एक मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस मांगने और दवा चेक करने के नाम पर दुकान मालिक से अभद्रता कर पिटाई की थी। एक अन्य मेडिकल स्टोर स्वामी से भी अभद्रता की गई थी। इससे पहले भी सिपाही की तमाम शिकायतें मिलती रही हैं। सीओ ने मामले की जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी।
इसके बाद सिपाही योगेश कुमार को 12 मई को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद चार दिन गुजर चुके हैं, लेकिन इंस्पेक्टर सिपाही को रिलीव नहीं कर रहे हैं। कैमिस्ट एसोसिएशन की ओर से एसपी को भेजे पत्र में कहा गया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर सिपाही को लाइन हाजिर किया गया, लेकिन सिपाही को पुवायां से रिलीव न कर अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। सिपाही को तत्काल रिलीव करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि कुछ कार्यों की वजह से सिपाही की रवानगी नहीं की गई थी। अधिकारियों के आदेशानुसार जल्द ही सिपाही की रवानगी कर दी जाएगी।