फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leaving her slippers and dupatta on the stairs, the woman jumped into the Garra river.

Shahjahanpur News: सीढि़यों पर चप्पल और दुपट्टा छोड़कर महिला ने गर्रा नदी में लगा दी छलांग

Thu, 18 Sep 2025 07:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Leaving her slippers and dupatta on the stairs, the woman jumped into the Garra river.
गर्रा नदी में महिला के कूदने की सूचना पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें कर रहीं तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। अजीजगंज में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास गर्रा नदी के घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह पहुंची एक महिला ने सीढि़यों पर दुपट्टा व पानी की बोतल रखकर चप्पलें उतार दीं और नदी में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर दिनभर पीएसी व एसडीआरएफ की टीमें महिला की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाल रही है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने निकले लोगों ने देखा कि एक महिला मंदिर के पास पहुंची। इसके बाद वह सीढि़यों से नीचे गई। सीढि़यों पर चप्पल उतारीं, अपना दुपट्टा व पानी की बोतल रखी। इसके बाद इधर-उधर देखा और फिर नदी में छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर राजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घाट पर रखे सामान को देख थाना प्रभारी अश्वनी सिंह को सूचना दी। स्टीमर से महिला की तलाश शुरू कराई गई। साथ ही पीएसी व एसडीआरएफ की टीमें बुलवाई गईं। इसके बाद दोनों टीमों ने महिला की दिनभर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान पुल व नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को वहां से हटाया। थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि साउथ सिटी निवासी नेवी से सेवानिवृत्त सर्वेश दीक्षित की 55 वर्षीय पत्नी मीना भी बृहस्पतिवार की सुबह से लापता हैं। तलाश की जा रही है। सामान उन्हीं का बताया जा रहा। सही पहचान उनके मिलने के बाद ही होगी।

--
पहले भी हो चुकीं हैं नदियों में कूदने की घटनाएं
बाढ़ आने के बाद से गर्रा और खन्नौत नदी में लोगो के कूदने की कई घटनाएं सामने आ चुकीं हैं। छह सितंबर को गर्रा नदी पुल से सगी चचेरी-तहेरी बहनें कूद गईं। दोनों की तलाश जारी है। 6 सितंबर को ही रोजा के लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी के पुल से एक महिला ने कूदने की कोशिश की, उसे बचा लिया गया। सात सितंबर को परिवार वालों से परेशान एक युवक ने गर्रा पुल से कूदने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। आठ सितंबर को रोजा की एकता कॉलोनी निवासी आदित्य ने बाइक पर पत्नी का नंबर लिखकर गर्रा नदी में छलांग लगा दी। बाद में उनका शव मिला। पिछले माह युवक से बात करते हुए एक युवती ने भी गर्रा नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed