{"_id":"671ffc0f0848c7ba850544c7","slug":"leave-the-car-you-wont-be-able-to-go-to-the-markets-even-by-bike-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-130174-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाजारों में आज कार तो छोड़ो बाइक से भी नहीं जा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाजारों में आज कार तो छोड़ो बाइक से भी नहीं जा सकेंगे
Tue, 29 Oct 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहार पर सदर बाजार और चौक क्षेत्र में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर मार्ग परिवर्तन व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। धनतेरस पर यानि मंगलवार से 31 अक्तूबर तक बाजार में कार तो छोड़िए बाइक से भी नहीं जा सकेंगे। इसके लिए कई विभिन्न प्वाइंट पर बैरियर लगाए गए हैं।
धनतेरस पर बाजार में खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ती है। सदर बाजार और चौक क्षेत्र में वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने अब तक एकल मार्ग की व्यवस्था को लागू किया था। इसके तहत सोमवार को घंटाघर से वाहनों को प्रवेश देकर पंखी चौराहे तक गुजारा गया। इधर से दूसरी ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया। यातायात व्यवस्था के प्रभारी बालकृष्ण यादव ने ड्यूटी प्वाइंट को जांचा।
उन्होंने बताया कि बाजार में जाम की स्थिति बनने पर मार्ग परिवर्तन की तिथियां बढ़ाई जा सकती हैं। धनतेरस वाले दिन बाइक भी बाजार में नहीं ले जा सकेंगे। सीओ यातायात ज्योति यादव ने बताया कि घंटाघर से बहादुरगंज होते हुए पंखी चौराहे तक यह व्यवस्था रात दस बजे तक लागू रहेगी। व्यापारी भी अपने वाहन दुकान के सामने खड़े नहीं कर सकेंगे। उन्हें पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
सदर क्षेत्र में बैरियर लगाकर रोके वाहन
-पंखी चौराहे पर बैरियर लगाकर बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इसी तरह जेल के पीछे से बहादुरगंज की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों के घुसने पर प्रतिबंध रहा। पचराहे से बहादुरगंज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। पचराहे से पुराना डाक घर वाली गली में भी वाहनों को ले जाने पर प्रतिबंध है।
-- -- -- -- -- --
ये बनाए गए हैं वैकल्पिक रास्ते
-तारीन टिकली तिराहे से पचराहे होते हुए निशात रोड की तरफ वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा।
-घंटाघर से लकड़ी मंडी, गल्ला मंडी को सभी प्रकार के हल्के वाहन आ-जा सकेंगे।
-गल्ला मंडी की तरफ से होते हुए घंटाघर की तरफ वाहन जा सकेंगे।
-पंखी चौराहा से खिरनीबाग, इस्लामिया तिराहा होते हुए जेल के पीछे पार्किंग पर वाहन जा सकेंगे।
-- -- -- -- -
कच्चा कटरा मोड़ से चारखंभा की ओर ये व्यवस्था
-कच्चा कटरा मोड़ से चारखंभा की तरफ वाहन जा सकेंगे।
-चारखंभा की तरफ से कच्चा कटरा मोड़ की तरफ मात्र दो पहिया वाहन चलेंगे। शेष का संचालन नहीं होगा।
-सरौदी बंगला की तरफ से चौक की तरफ दो पहिया वाहनाें को छोड़कर शेष वाहन नहीं चलेंगे।
-मावा मंडी व मिशन तिराहे की तरफ से चौक की तरफ सिर्फ दो पहिया वाहन जा सकेंगे। अन्य वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध है।
-- -- -- -- -- -- -
त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मार्ग परिवर्तन व्यवस्था को लागू कर दिया गया। संबंधित प्वाइंट पर ड्यूटी भी लगाई गई है।
ज्योति यादव, सीओ यातायात