फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers surrounded the police station in protest against the FIR

Shahjahanpur News: एफआईआर के विरोध में वकीलों ने घेरा थाना

Wed, 24 Jul 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Lawyers surrounded the police station in protest against the FIR
तिलहर थाने पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
तिलहर। राजस्व निरीक्षक की ओर से दो अधिवक्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अभिलेख फाड़ देने के मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट के विरोध में मंगलवार की शाम अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और थाने का घेराव किया। इस मामले मेें एक अधिवक्ता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में राजस्व निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक आदर्श कुमार ने बयाया कि 16 जुलाई की शाम वह रजिस्ट्रार कार्यालय में बैठकर शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दाखिल खारिज की पत्रावली में आपत्ति के लिए अधिवक्ता मुनेंद्र कुमार एक प्रार्थना पत्र लेकर आए। पत्रावली का अवलोकन करने से पता चला कि पूर्व में दाखिल खारिज आदेश पारित किया जा चुका था और इससे पूर्व कोई भी आपत्ति नहीं की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि आदेश से खिन्न होकर मुनेंद्र अपने साथी अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह चौहान को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में आकर राजस्व निरीक्षक से मारपीट करने लगे और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना पर अन्य वकीलों में रोष फैल गया। मंगलवार की शाम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना और महामंत्री राजीव सिंह के नेतृत्व में तमाम वकील तहसील से नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। हंगामे के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह से वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का जमकर विरोध किया।

अधिवक्ता मुनेंद्र कुमार ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। तहरीर में आरोप है कि नायब तहसीलदार निगोही न्यायालय में विचाराधीन पत्रावली का मुआयना करने को पत्रावली मांगने पर राजस्व निरीक्षक ने 100 रुपये की रिश्वत मांगी। इसका विरोध करने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों की मदद से पकड़कर लात-घूंसों से पीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जेब में रखे रुपये भी निकाल लिए। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि मामला राजस्व कर्मचारियों से जुड़ा होने के कारण डीएम से स्वीकृति मिलने के बाद ही वकीलों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed