फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lat Saheb's procession will be monitored with CCTV cameras and drones: DM

लाट साहब के जुलूस की निगरानी सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से होगी : डीएम

Wed, 20 Mar 2024 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 20 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lat Saheb's procession will be monitored with CCTV cameras and drones: DM
डीएम व एसपी ने छोटे बड़े लाट साहब के जुलूस मार्ग पर किया रूट मार्च। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। होली के अवसर पर निकलने वाले बड़े लाट साहब और छोटे लाट साहब के जुलूस को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें डीएम ने बताया कि जुलूस के दौरान सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से कड़ी निगरानी की जाएगी। सभी सेक्टर पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें जोनल सेक्टर अधिकारी, समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


डीएम और एसपी ने थाना आरसी मिशन व थाना कोतवाली में एसपीओ और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इसके उपरांत डीएम व एसपी ने चौक कोतवाली क्षेत्र में पैदल रूट मार्च किया। डीएम ने सेक्टर पुलिस अधिकारी, एसपीओ, जुलूस के आयोजकगण व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ होली पर्व पर निकाले जाने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए चर्चा की। सीओ बीएस वीर सिंह ने पीपीटी के माध्यम से जुलूस मार्ग का प्रस्तुतिकरण किया और जोन एवं सेक्टर पर तैनात अधिकारियों का परिचय करवाया। इस दौरान डीएम ने होली के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से निकाले जाने वाले लाट साहब के जुलूसों पर भी चर्चा की। एसपी अशोक मीणा ने कहा कि जूते, चप्पल और चोट पहुंचाने वाली वस्तु का प्रयोग न करें। उन्होंने सभी जुलूस मार्ग में पड़ने वाली छतों के छज्जों पर रखे गमलों को हटाने की अपील की। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह, एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौम्या पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed