फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lat Saheb will come out in the circle of RAF and PAC

Shahjahanpur News: आरएएफ और पीएसी के घेरे में निकलेंगे लाट साहब

Mon, 27 Feb 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lat Saheb will come out in the circle of RAF and PAC
शाहजहांपुर। होली के त्योहार पर निकलने वाले लाट साहब का जुलूस सख्त सुरक्षा के घेरे में निकाला जाएगा। शहरी क्षेत्र के छोटे और बड़े लाट साहब के जुलूस की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस का सारा फोकस इसी ओर है। दोनों जुलूस को पुलिस और पीएसी की निगरानी में निकाला जाएगा। एसपी ने जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर फोर्स मांगा है।
विज्ञापन

होली के मौके पर लाट साहब के पांच जुलूस निकाले जाते हैं। सबसे ज्यादा बड़े और छोटे लाट साहब को लेकर पुलिस चिंतित रहती है। आरसी मिशन और चौकसी से निकलने वाले जुलूस में सबसे ज्यादा हुड़दंग होने के कारण पुलिस को यहां पर ज्यादा प्रबंधन करना पड़ता है। जुलूस के लिए एसपी, एएसपी, सीओ और प्रशासनिक अधिकारियों ने थानावार शांति समिति की बैठक कर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुन लिया है। रूट मार्च भी निकाला जा चुका है। शांतिभंग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर एसपी एस. आनंद ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उच्च अधिकारियों ने फोर्स की मांग की है। एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की मांग की गई है।
विज्ञापन

ड्रोन से होगी निगरानी
आरसी मिशन के सरायकाइयां से निकलने वाला लाट साहब का जुलूस सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है। यह मिश्रित आबादी के बीच से निकलता है। पुलिस को यहां पर अधिक पसीना बहाना पड़ता है। इसलिए यहां पर ड्रोन कैमरे के जरिये छतों की निगहबानी की जाएगी। छतों पर पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने वीडियो देखकर खामियां दूर कर रहे अफसर
पुलिस के अधिकारियों ने जुलूस को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया। अफसरों ने पुराने वीडियो देखे हैं। इसमें पिछली खामियों की समीक्षा करते हुए उन्हें दुरुस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है।

बिजली निगम की दो टीमें गठित
होली के जुलूस के लिए बिजली निगम ने दो टीमों का गठन कर लिया है। एक टीम में तीन कर्मियों को रखा गया। यह कर्मचारी जुलूस के शुरू होने पर संबंधित क्षेत्र के उपकेंद्र से संपर्क साधकर सप्लाई को बंद कराएंगे, जिससे हादसे से बचा जा सकें। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के जेई आदर्श कुमार ने बताया कि जुलूस को लेकर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को कवर्ड कराने के साथ ही सर्विस केबल को ऊंचा कराने का काम शुरू कर दिया है।


-लाट साहब के जुलूस को लेकर तैयारी कर ली गई। सुरक्षा कर्मियों की मांग की गई। उम्मीद है कि पर्याप्त फोर्स मिल जाएगा। अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। एस.आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed