{"_id":"6a57ea3663052ff2d800e808","slug":"last-rites-of-four-family-members-performed-in-a-somber-atmosphere-in-hasnapur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-179069-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हसनापुर में गमगीन माहौल में हुआ परिवार के चार लोगों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हसनापुर में गमगीन माहौल में हुआ परिवार के चार लोगों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खुदागंज। हसनापुर गांव में अशोक और उनके तीनों बच्चों के शवों का बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इन सभी की गत शुक्रवार को हापुड़ के पास बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से मौत हो गई थी। अंत्येष्टि के समय पूरा गांव इकट्ठा हो गया और हर किसी की आंख नम दिखाई दी।
हादसे में अशोक सहित उनके पुत्र अनुज, पुत्री मीनाक्षी व राधिका की मौत हो गई थी। अशोक की पत्नी रिंकी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार हो रहा है। हादसे में राधिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक, अनुज और मीनाक्षी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार देर रात शव गांव पहुंचने पर परिजनों में मातम पसरा रहा। सुबह से दिन में 11 बजे अंतिम संस्कार से पहले तक अशोक दरवाजे पर शोकाकुलों का जमावड़ा बना रहा।
अशोक और उनके बेटे अनुज की चिता एक साथ जली तो घर के लोग फिर बिलख उठे। मुखाग्नि देते वक्त अशोक का बड़ा बेटा प्रशांत फफक उठा। अशोक की बेटियाें मीनाक्षी और राधिका को चिता से कुछ फासले पर नदी के किनारे दफनाया गया। संवाद