फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Last rites of daughter-in-law and father-in-law were performed, silence prevailed in the village

Shahjahanpur News: बहू और ससुर का अंतिम संस्कार, गांव में छाया रहा सन्नाटा

Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Last rites of daughter-in-law and father-in-law were performed, silence prevailed in the village
कांट। गांव हठीपुर कुर्रिया में बहू और उसके ससुर के शव का बृहस्पतिवार को खेत में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के दूसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गलियों में चहल-पहल नहीं दिखी।
विज्ञापन

ट्रक चलाने वाले सर्वेश की पत्नी सुमित्रा को मंगलवार की रात ससुर राजपाल ने पीट दिया था। वह बहू के गांव में दावत में जाने से नाराज था। पत्नी राजवती, सात साल की पौत्री रागिनी के सो जाने के बाद आरोपी ने बहू पर कुल्हाड़ी से छह वार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद गांव के नजदीक खुद पेड़ पर फंदे पर लटककर जान दे दी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया था।
विज्ञापन

शाम को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के खेत में बहू और ससुर के पार्थिव शरीरों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि सर्वेश ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मामा का पसीजा दिल, रागिनी को साथ ले गए
-सर्वेश ने सात साल पहले मध्य प्रदेश के सतना निवासी सुमित्रा से प्रेम विवाह किया था। सुमित्रा के पहले पति की मौत हो चुकी थी। उनकी एक बेटी रागिनी है। बताते हैं कि सुमित्रा ने अपने परिवार की मर्जी के बिना शादी की थी। इसके चलते मायके पक्ष के लोग ज्यादा संपर्क नहीं रखते थे। बहन की हत्या की सूचना पर मध्य प्रदेश से उसके भाई रज्जन अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रज्जन को देख रागिनी उनसे लिपटकर बिलख पड़ी। सर्वेश के ट्रक चालक होने व दादी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते उसकी परवरिश पर संकट के बादल छाए हुए थे। ऐसे में भांजी को मामा अपने साथ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed