फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   last date for MLC nomination

एमएलसी चुनाव के लिए आज अंतिम दिन प्रत्याशी कराएंगे नामांकन

Mon, 21 Mar 2022 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
last date for MLC nomination
शाहजहांपुर। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव को भाजपा और सपा प्रत्याशियों समेत निर्दलीयों के लिए सोमवार को नामांकन कराने का अंतिम अवसर होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च नियत की थी, लेकिन शासनस्तर से शनिवार को होली का अवकाश घोषित कर दिए जाने के कारण राज्य निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन की अंतिम तिथि 21 मार्च तय की है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी सोमवार को सुबह 11:00 से दोपहर तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें, एमएलसी चुनाव लड़ने के लिए रिटर्निंग अधिकारी से कुल 16 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं। इनमेें पुवायां नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ. शालिनी गुप्ता, वर्तमान एमएलसी अमित यादव रिंकू, उनके भाई पूर्व विधायक राजेश यादव, वैद्यराज के नाम से मशहूर अंबा टाकीज गली निवासी किशन एनाउंसर, मदनापुर के सौरभ राठौर, तिलहर की नाजमा बेगम, जमौर के इंद्रपाल, ईशपाल, सुमित कुमार, भारतीय कृषक दल के जिलाध्यक्ष राजीव सक्सेना, विश्वदीपक, ओमकार वर्मा और मुनीश सिंह परिहार शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर भाजपा, अमित यादव सपा प्रत्याशी
पुवायां के डॉ. सुधीर गुप्ता को भाजपा ने और एमएलसी अमित यादव को सपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसलिए माना जा रहा है कि अब डॉ. सुधीर की पत्नी डॉ. शालिनी और एमएलसी अमित यादव के भाई राजेश यादव नामांकन नहीं कराएंगे। सपा में शामिल मुनीश परिहार समेत अन्य कई लोग भी चुनाव लड़ने का इरादा त्याग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच 22 व नाम वापसी 24 को
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 मार्च को प्रत्याशी पर्चे वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान आगामी नौ अप्रैल को होगा और आयोग के निर्देशानुसार 16 अप्रैल तक निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed