फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Larvae of malaria mosquitoes found in Rudrapur and Udhaupara

Shahjahanpur News: रुद्रपुर और उधौपारा में मिला मलेरिया के मच्छरों का लार्वा

Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Larvae of malaria mosquitoes found in Rudrapur and Udhaupara
गांवों में मच्छरों की जांच करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
शाहजहांपुर। ददरौल विकासखंड के रुद्रपुर और उधौपारा गांव की नालियों में मलेरिया और फाइलेरिया का मच्छर व लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव करवाकर ग्रामीणों को बचाव के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण के दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों के घरों में जाकर मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग का ज्यादा ध्यान है। टीम ने ददरौल विकासखंड के रुद्रपुर और उधौपारा गांव में भ्रमण किया। घरों के अंदर जाकर जांच की।
विज्ञापन

नल के आसपास भरे पानी और कमरों में कोनों आदि में जांच की। वहां सब ठीक मिला, लेकिन घरों के बाहर नालियों में मलेरिया और फाइलेरिया के मच्छर पनपते मिले। दोनों गांवों में लार्वा भी मिला है। इसके बाद एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजीव मौर्या ने बताया कि दोनों गांवों में बुखार या फाइलेरिया का कोई रोगी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
2591 आशाओं को दी जिम्मेदारी
-दस्तक अभियान के तहत 2591 आशाओं को जिम्मा सौंपा गया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ घरों में जाकर बुखार, फाइलेरिया, कुष्ठ, टीबी आदि के रोगी के बारे में जानकारी लेती हैं। वे मकान में पानी का ठहराव नहीं होने के बारे में भी बताती हैं।
------
-जांच में अभी डेंगू फैलाने वाले मच्छर नहीं मिल रहे हैं। संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा, जहां लार्वा मिल रहा। वहां नष्ट करा रहे हैं।
डॉ. राजीव मौर्या, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed