फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land slide still on Ramganga adjesent areas

रामगंगा के तटीय गांवों में नहीं थम रहा भूमि कटान

Sun, 10 Sep 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
Land slide still on Ramganga adjesent areas

बैराजों से रिलीज पानी की मात्रा में रविवार को भी उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को रामगंगा का जल स्तर 25 सेमी बढ़ने के बावजूद नदी के तटवर्ती गांवों में भूमि कटान नहीं थमने से वहां के ग्रामीण और किसान परेशान हैं। जिन लोगों के पक्के मकान नदियों में कट गए हैं, उन्हें डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने दो दिन पहले प्रति मकान 95100 रुपये की दर से आर्थिक सहायता की स्वीकृति के साथ एसडीएम के माध्यम से सहायता राशि दिलानी शुरू कर दी है, लेकिन कृषि भूमि के कटान से परेशान किसानों को सहायता मिलना तो दूर रहा, अभी राजस्व विभाग की टीमों ने उनके नुकसान का जायजा लेना शुरू नहीं किया है। रामगंगा के तटवर्ती मई खुर्द कलां गांव में एक दर्जन मकान कटने के बाद अधिकारियों ने गांव को कटान से बचाने में सारी ताकत झोंक दी है। हरिहरपुर, मौजमपुर, पहरुआ आदि गांवों की कृषि भूमि का कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग के अभियंता ठोकरें बनवाने में जुटे हैं। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मई खुर्द कलां में भूमि कटान पर कंट्रोल कर लिया गया है। इसके बावजूद बाढ़ चौकियों के स्टाफ को तटवर्ती गावों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, सिंचाई विभाग के बाढ़ कंट्रोल रूम को मिली सूचनाआें के अनुसार रविवार को सुबह नरौरा बैराज से 46557 क्यूसेक पानी रिलीज हुआ जो कि बीते दिन की तुलना में पांच हजार क्यूसेक अधिक है। इसके बावजूद गंगा बदायूं के कछला घाट से लेकर जिले के भैंसार बांध ढाई घाट तक दस सेमी कम होकर 142.40 मीटर पर उतर आई है। कंट्रोल रूम प्रभारी के अनुसार रामगंगा में अन्य बैराजों से रिलीज पानी की मात्रा में बढ़ोत्तरी से रामगंगा 47 सेमी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed