फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lady teacher beats children badly with stick in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: महिला टीचर ने कई बच्चों को बेरहमी से पीटा, विभाग ने किया निलंबित; जांच शुरू

Mon, 11 Dec 2023 03:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 03:39 PM IST
सार

शाहजहांपुर के किला कंपोजिट विद्यालय में गेंद लगने से गुस्साईं महिला टीचर ने विद्यार्थियों को बेरहमी से पीटा। उसने सात-आठ बच्चों को डंडे बरसाए। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Lady teacher beats children badly with stick in Shahjahanpur
ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कंपोजिट विद्यालय किला में सोमवार दोपहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद लगने से नाराज सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी ने डंडे से कई बच्चों को बेरहमी से पीट दिया। इसमें पांच बच्चों को ज्यादा चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, यह जानकारी जब अभिभावकों को हुई तो कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने जाम लगा दिया। पुलिस शिक्षिका को थाने ले आई। शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर के किला कंपोजिट विद्यालय में 403 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तब्बसुम हयात इस वक्त मेडिकल लीव पर हैं। इस कारण उनका कार्यभार सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी संभाल रही थीं। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कूल में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बताते हैं कि इस दौरान गेंद पूर्णिमा के सिर पर लग गई जिससे वह भड़क गईं। 
विज्ञापन


मासूम बच्चों को डंडे से पीटा 
आरोप है कि शिक्षिका ने कक्षा छह के आरिश, शबनम और मोहम्मद सुबहान, कक्षा सात के अरहान, असरा, शुएब, रमजा, अफजाल और कक्षा आठ की अरीबा और राइना को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से बच्चे दर्द के कारण रोने लगे। अभिभावकों को सूचना मिली तो वह स्कूल पहुंच गए। उन्होंने शिक्षिका से आपत्ति जताई। इस पर शिक्षिका की अभिभावकों से भी नोकझोंक हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और बीएसए रणवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि नोकझोंक के दौरान शिक्षिका पूर्णिमा बेहोश हो गईं। इसके बाद पुलिस उन्हें चौक कोतवाली ले आई। बीएसए ने पुलिस की उपस्थिति में पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज किए। इसके बाद उन्हें अस्पताल भिजवाने की कवायद शुरू की। 



वहीं, अभिभावकों ने केरूगंज से राजघाट चौकी की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया। पिटाई से बेसुध छात्र-छात्राओं को रोड पर लिटाकर प्रदर्शन कर शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 30 मिनट के बाद जाम खुलवाया। मामले में अभिभावकों की ओर से तहरीर दी गई है।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को सिर पर लगी चोट, हाथ-पैर में आई सूजन
सहायक अध्यापिका पूर्णिमा रस्तोगी की पिटाई से बच्चों के हाथ-पैर और पीठ पर काफी चोट आई है। किसी के सिर में चोट लगी है। हाथ-पैर में सूजन और दर्द से बच्चे कराहते रहे। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में उपचार किया गया। इसके साथ ही सभी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

अभिभावक बोले-शिक्षिका पर हो कार्रवाई
अभिभावक खालिद ने कहा कि शिक्षिका ने उनके बेटे शोएब और भतीजी अफरा को पीटा है। अन्य बच्चों के साथ भी बेरहमी दिखाई। शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाला जाना चाहिए।

अभिभावक राशिद ने कहा कि भांजी रैना को शिक्षिका द्वारा मारे जाने की जानकारी मिलने पर स्कूल आकर देखा। रैना बेसुध पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। 

बीएसए रणवीर सिंह ने कहा कि सहायक अध्यापिका पूर्णिमा की हरकत ठीक नहीं थी। उन्हें निलंबित कर बीआरसी ददरौल से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी एसके मौर्य और नगर शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

पहले भी निलंबन के साथ शुरू हुई थी विभागीय जांच
नगर शिक्षा अधिकारी सपना रावत ने बताया कि शिक्षिका ने पूर्व में भी इस तरह की हरकत की है। इस पर उनको निलंबित किया गया था। इसके बाद भी उनका व्यवहार नहीं बदला। बाद में बहाल होने पर शिक्षिका पूर्णिमा को एआरपी बनाया गया था तब भी उनका व्यवहार ठीक नहीं रहा। 

नगर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूर्णिमा ने उनके साथ भी अभद्रता की थी। इसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की थी। बाद में पूर्णिमा को कंपोजिट विद्यालय किला में सहायक अध्यापिका के रूप में तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed