{"_id":"6493f544dcfbf4a66d046346","slug":"lady-home-guard-beaten-by-her-daughter-on-road-in-shahjahanpur-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला होमगार्ड को उसकी बेटी ने सरेराह पीटा, पेट में मारी लात; संपत्ति को लेकर है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला होमगार्ड को उसकी बेटी ने सरेराह पीटा, पेट में मारी लात; संपत्ति को लेकर है विवाद
Thu, 22 Jun 2023 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:44 PM IST
सार
मां-बेटी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। बुधवार को पहले थाने के बाहर झगड़ा हुआ, फिर कचहरी के पास युवती ने अपनी मां को पीट दिया।
विज्ञापन
बेटी ने लात-घूसों से मां को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में संपत्ति विवाद को लेकर महिला होमगार्ड को उसकी बेटी ने सरेराह लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इससे पूर्व बुधवार को थाने के बाहर भी दोनों में मारपीट हुई थी। इस मामल में पुलिस ने दोनों का चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जमानत मिलने के बाद युवती ने फिर से अपनी मां की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शौहर ने दिया तलाक तो बदला धर्म: श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज पति ने घर से भगाया, शहनाज ने थामा पवन का हाथ, फेरे...
विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र के बीबीजई मोहल्ला निवासी रेखा पांडेय थाना सदर बाजार में होमगार्ड पद पर तैनात हैं। उसकी बेटी नेहा पांडेय शहर से सटे चिनौर गांव में रहती है। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। दोनों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी सिलसिले में बुधवार को पुलिस ने होमगार्ड और उसकी बेटी को थाने बुलाया।
विज्ञापन
थाने के बाहर भी हुआ था झगड़ा
पुलिस ने दोनों की बात सुनी। थाने से बाहर आने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर पुलिस ने होमगार्ड और उसकी बेटी का धारा 151 के तहत चालान कर दिया। दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जमानत मिलने के बाद मां-बेटी वापस जा रहा थीं। उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी थी। रास्ते में मां-बेटी के बीच फिर से विवाद होने लगा। नेहा पांडेय ने लात-घूसों से सरेराह अपनी मां की पिटाई कर दी।ये भी पढ़ें- जीजा बना जल्लाद: ब्यूटी पार्लर से घर आ रही थी नाबालिग, रास्ते में बहन के पति ने की दरिंदगी, बनाई अश्लील वीडियो
पुलिसकर्मी व अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जिसमें युवती अपनी मां को लात मारते दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला होमगार्ड को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सदर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला होमगार्ड और उसकी बेटी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। मारपीट की बात सामने आई है, जांच कराई जा रही है।