फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   lady doctor beat senior doctor with slipper in medical college

मेडिकल कॉलेज में मारपीट: सीनियर डॉक्टर को महिला डॉक्टर ने चप्पल से पीटा, जमकर हुआ हंगामा; देखें VIDEO

Tue, 27 Jun 2023 02:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 02:24 PM IST
सार

पीड़ित सीनियर डॉक्टर ने वीडियो के साथ पुलिस को महिला डॉक्टर और उसके पति के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
lady doctor beat senior doctor with slipper in medical college
वरुण-अर्जुन मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे स्थित वरुण-अर्जुन मेडिकल कॉलेज में सीनियर डॉक्टर और महिला डॉक्टर में विवाद हो गया। आरोप है कि महिला डॉक्टर और उसके पति ने सीनियर डॉक्टर से मारपीट कर दी। पीड़ित सीनियर डॉक्टर ने वीडियो के साथ पुलिस को महिला डॉक्टर और उसके पति के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डॉ. नीलेश दोषी ने पुलिस को बताया कि वह 2015 से वरुण-अर्जुन मेडिकल कॉलेज में तैनात हैं। 21 जून की रात करीब आठ बजे उनकी इमरजेंसी में ड्यूटी थी। एक गंभीर मरीज के आने की सूचना पर जब वह इमरजेंसी में पहुंचे तो आरोपी महिला डॉक्टर और उसका पति आ गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: 'मेरे मरने की वजह मेरी बीवी' जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला डॉक्टर ने मारी चप्पल 

आरोप है कि महिला डॉक्टर और उसका पति उनसे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दो अन्य महिला डॉक्टरों से भी डॉक्टर और उसके पति ने मारपीट की। इस दौरान महिला डॉक्टर ने उनको चप्पल से मारा।  

पूरी घटना संस्थान के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी घनश्याम बहादुर ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed