{"_id":"c9431e36a9bd55092c92dcc8b79fd75e","slug":"laddu-gopal-guru-granth-sahib-and-led-out-into-the-morning-walk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुुरु ग्रंथ साहिब और लड्डू गोपाल की अगुवाई में निकली प्रभातफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुुरु ग्रंथ साहिब और लड्डू गोपाल की अगुवाई में निकली प्रभातफेरी
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर मंदिर के तत्वावधान में संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी गुुरु ग्रंथ साहिब और लड्डू गोपाल की अगुवाई में निकाली गई। ढोलबाजे के साथ रथों पर झांकियां भी निकाली गईं।
फूलों से सुसज्जित पालकी पर गुरु ग्रंथ साहिब और दूसरी पालकी पर लड्डू गोपाल विराजमान किए गए। जो बोले सो निहाल-सतश्री अकाल और हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ प्रभातफेरी जेल मार्ग, सुदामा स्कूल चौराहा, सदर बाजार, टाउनहाल रोड, लाल इमली चौराहा होते हुए गुरुद्वारा कुटिया साहिब पहुंची, जहां प्रधान गुरुबख्श सिंह, हरभजन सिंह दुआ, जसवंत सिंह बजाज, जुझार सिंह मोगा, कमलेश कौर माटा आदि ने स्वागत किया। इस दौरान दीवान के समक्ष सबद-कीर्तन और राधेनाम संकीर्तन किया गया। नवीन काके, चतुर सिंह आदि ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सभी ने एक-दूसरे को संत सुखदेव सिंह महाराज के जन्मोत्सव की बधाई दी। अरदास के बाद प्रसाद वितरित किया गया। प्रभातफेरी में सुशील नारंग, कमलेश सचदेवा, हरीश बजाज, हरीश सचदेवा, प्रेम अरोरा, रवि खुराना, जसवंत जय सिंह, बालकृष्ण सचदेवा, अनिल तनेजा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
आज होगा संत सुखदेव का जन्मोत्सव
संत सुखदेव सिंह महाराज का जन्मोत्सव गुरुद्वारा कुटिया साहिब में सोमवार को सुबह 10 बजे मनाया जाएगा। जानकारी हरभजन सिंह दुआ ने दी।