{"_id":"6228fc965642fc41b542d677","slug":"laddoos-started-being-made-at-sweet-shops-candidates-gave-orders-shahjahanpur-news-bly4778214157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानों पर बनने लगे लड्डू, प्रत्याशियों ने दिए ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानों पर बनने लगे लड्डू, प्रत्याशियों ने दिए ऑर्डर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बहादुरगंज में सजी फूलों की दुकान । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चुनाव के नतीजे मतगणना के बाद ही जाहिर होंगे, लेकिन कुछ प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित मानते हुए खुशियां मनाने की अभी से तैयारी शुरू कर दी है। चौक से लेकर सदर बाजार तक मिठाई विक्रेताओं के कारखानों में मिठाइयां, विशेषकर बूंदी के लड्डू बनने शुरू हो गए हैं। हालांकि, हलवाई उन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के नाम बताने से गुरेज कर रहे हैं, जिन्होंने मिठाइयों का ऑर्डर दिया है। उधर, फूल विक्रेताओं ने गुलाब, गेंदा आदि फूलों की आकर्षक मालाएं अपनी दुकानों पर सजा रखी हैं, लेकिन ग्राहक नहीं मिलने से उनके चेहरों पर मायूसी छाई रही।
मिठाई विक्रेताओं की मानें तो चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद जीतने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक मिठाइयों के सबसे बड़े ग्राहक साबित होते हैं। साथ ही ऐसे उम्मीदवार और उनके समर्थक भी मिठाई बांटने में पीछे नहीं रहते जो खुद भले हार जाएं, लेकिन जिनकी अन्य प्रत्याशियों की हार-जीत में परोक्ष भूमिका रहती है। इसीलिए कई उम्मीदवारों के डमी कंडीडेट भी मिठाइयों के ऑर्डर बुक करा चुके हैं। चूंकि, शुभ मौके पर बेसन की बूंदी से बने मोतीचूर लड्डू की मांग ज्यादा रहती है। इसलिए, ज्यादातर मिठाई कारीगर लड्डू बनाने में जुटे हैं।
मंडी क्षेत्र के मिठाई विक्रेता आकाशदीप के अनुसार एक उम्मीदवार की ओर से शुक्रवार सुबह चौक इलाके में वितरण के लिए इमरती बनाने का बड़ा ऑर्डर मिला है। उन्होंने बताया कि मोतीचूर लड्डू के ज्यादा ऑर्डर नहीं मिले, लेकिन बृहस्पतिवार को नतीजे आने के बाद मांग बढ़ने की संभावना को देखते कई कारीगर सिर्फ लड्डू तैयार करने में लगा दिए गए हैं। अलग-अलग क्वॉलिटी का बूंदी लड्डू 200 रुपये से लेकर 420 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है। चौक क्षेत्र के मामा हलवाई को भी कल मिठाई की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर, जीते हुए प्रत्याशियों को विजय हार पहनाने के लिए फूल विक्रेताओं ने आकर्षक मालाएं तैयार कर ली हैं, लेकिन अभी उन तक ग्राहक नहीं पहुंचे हैं। बहादुरगंज में आतिशबाजी मार्केट रोड पर स्थित फूल विक्रेता संजीव कुमार ने बताया कि मालाओं में गुलाब के साथ गेंदा का प्रमुखता से प्रयोग किया गया है क्योंकि यह फूल पर्याप्त नमी वाले स्थानों पर रखने पर जल्दी कुम्हलाते नहीं हैं। उनका कहना है कि पिछले चुनावों में नतीजे आने के बाद फूलों और मालाओं के चलन को देखते इस बार पर्याप्त मात्रा में गुलाब कली, पंखुड़ी और गेंदा मंगाया है।

शाहजहांपुर के चौक मे बनाए जा रहे लड्डू । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR