फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   labour migration

प्रवासी मजदूरों के लिए दिल्ली रूट पर अनुबंधित बसों का संचालन शुरू

Wed, 12 Aug 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
labour migration
शाहजहांपुर। लॉकडाउन लगने के चलते दिल्ली में फैक्टरियां बंद होने के बाद अपने घरों को लौटे प्रवासी मजदूर अब फिर से काम की तलाश में वापस जाने लगे हैं। रविवार को दिल्ली जाने वाले प्रवासी मजदूरों की इतनी भीड़ रोडवेज पर इकट्ठा हो गई कि उनके लिए बसें कम पड़ गईं। जिससे सबक लेते हुए मंगलवार को रोडवेज ने निगम की बसों के साथ ही 12 अनुबंधित बसों का संचालन भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को सवेरे से ही बसों का संचालन शुरू हो गया, जिसमें सवारियां लगभग फुल रहीं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में फैला हुआ है और रोजाना ही संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इन सबके के बीच लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। इसकी वजह से उन प्रवासी मजदूरों का फिर से दिल्ली जाना शुरू हो गया है, जो लॉकडाउन में फैक्टरियां बंद होने पर अपने घरों को लौट आए थे। उन्हें उम्मीद थी जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा है। इसके चलते प्रवासियों ने फिर से दिल्ली, हरियाणा का रुख करना शुरू कर दिया है। इनमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की संख्या अधिक है, जो दिल्ली की फैक्टरियों में मजदूरी करते थे। पिछले दो दिनों से दिल्ली जाने वाले इन प्रवासियों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिसकी वजह से सोमवार शाम को रोडवेज पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। दिल्ली रूट पर भेजने के लिए बसें कम पड़ गई। ऐसे में देर रात तक लोगों को बसों के वापस आने का इंतजार करना पड़ा। सोमवार को हुई परेशानी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को रोडवेज की ओर से निगम की बसों को चलाने के साथ ही अनुबंधित बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया। जिससे रोडवेज पर भीड़ इकट्ठा न हो और लोग आसानी से दिल्ली जा सकें।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम की 40 बसों के साथ ही 12 अनुबंधित बसें भी चलाई गईं। इसकी वजह से रोडवेज पर यात्रियों की संख्या बहुत अधिक नहीं रही। सुबह से ही बसों का संचालन शुरू हो गया था, दिल्ली रूट की सभी बसों में 50 से कम सवारियां नहीं जा रहीं। - विनय शुक्ला, प्रभारी स्टेशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed