{"_id":"571d1aff4f1c1b2e228b56b3","slug":"kushal-haath-hee-hote-hain-udyogapatiyon-kee-taakat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशल हाथ ही होते हैं उद्योगपतियों की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशल हाथ ही होते हैं उद्योगपतियों की ताकत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कुशल हाथ ही होते हैं उद्योगपतियों की ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रदेश सरकार के आह्वान पर पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। आईटीआई परिसर में समारोह को अत्यंत सामान्य रूप एक कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न ट्रेडों में पासआउट और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि सीडीओ पुलकित खरे ने सरकार की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि देशभर के सभी उद्योगपतियों की ताकत युवाओं के कुशल हाथ ही होते हैं। हम जितनी भी इंडस्ट्रीज, मेट्रो, फैक्ट्री, ट्रेनों आदि को काम करते देखते हैं, सही मायने में यह युवाओं के हाथ होते हैं, जो इनको चलाते हैं, इसलिए युवा अपने हुनर को पहचानें। सीडीओ ने प्रशिक्षित युवाओं को एक माह में काम दिलाने का भरोसा भी दिया। विशिष्ट अतिथि सांसद कृष्णा राज ने कहा कि धरती और आकाश को नापने वाले जितने भी यंत्र बने हैं, सभी युवाओं की बदौलत हैं। हुनरमंदों की बदौलत ही ताजमहल, लालकिला, ऐतिहासिक मंदिर और अन्य इमारतें हैं। ये लोग डिग्री के पीछे कभी नहीं भागे, केवल हुनर से अपनी पहचान बनाई। इसलिए युवा हुनर पैदा करें। संस्थान के कार्यदेशक जसपाल सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संतराम ने आभार व्यक्त किया। आरंभ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पढ़ा। इस अवसर पर डीएससीएल लोनी शुगर मिल के एचआर हेड आलोक मिश्रा, कृभको श्याम फर्टिलाइजर के वीएन मिश्रा, रोजा शुगर मिल के बृजेश कुमार, जीटीआई के प्रधानाचार्य राजन सिंह, जलालाबाद आईटीआई के प्रधानाचार्य ईएच जैदी और पुवायां संस्थान के प्रधानाचार्य अमित कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
सराहनीय रही सीडीओ की पहल
कार्यक्रम की एकमात्र उपलब्धि सीडीओ पुलकित खरे की वह सकारात्मक सोच रही, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वह आज ही ट्रेड के कुशल युवाओं से बात कर उन्हें अपने यहां प्रशिक्षित करें और उनकी योग्यानुसार काम भी उपलब्ध कराएं। समापन पर सीडीओ ने प्रमाण पत्र पाने वाले बेरोजगार युवाओं और रोजा शुगर मिल, लोनी शुगर मिल और कृभको श्याम फर्टिलाइजर के प्रतिनिधियों से वहीं औपचारिक मुलाकात कराकर उन्हें प्रशिक्षण के लिए तैयार कराया।