{"_id":"57054cda4f1c1b7b4ac814c1","slug":"kotedar-came-on-the-road-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की वस्तुएं मनमाने मूल्य पर उचित मात्रा में नहीं दिए जाने पर कांशीराम कालोनी की तमाम कार्डधारक महिलाएं सपा जन समस्या मेला के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रोशनी देवी के नेतृत्व में सड़क पर उतर आईं। उन्होंने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की और डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि कांशीराम कालोनी में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ने कार्डधारकों को जनवरी माह का खाद्यान्न 130 रुपये में दिया जबकि सरकारी रेट के मुताबिक कीमत 115 रुपये है। यही नहीं, कोटेदार हर माह राशन का नियमित वितरण भी नहीं कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में संतोष सक्सेना, पूनम, ऊषा, मीरा देवी, सोमवती, रानी तिवारी, नीलम भटनागर, बिटाना देवी, रामबेटी आदि महिलाएं शामिल रहीं।