फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kolaghat Bridge: Vibration test by running a truck on the span

कोलाघाट पुल : स्पैन पर ट्रक दौड़ाकर की कंपन की जांच

Mon, 23 Sep 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Kolaghat Bridge: Vibration test by running a truck on the span
कोला पुल के नीचे बाइब्रेशन जांच हेतु मशीन रखने के लिये की गई अस्थाई व्यवस्था। संवाद
जलालाबाद। कोलाघाट पुल पर चल रहा भार वहन क्षमता का आकलन रविवार को नवें दिन भी जारी रहा। पुल पर गिट्टी से भरे ट्रक खड़े कर पुल के निचले हिस्से में स्थित स्पैन में मशीन के जरिये वाइब्रेशन (कंपन) की जांच का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पुल की शेष जांच प्रक्रिया निर्धारित समय 23 सितंबर तक पूरी हो जाने पर मंगलवार से पुल पर बाइक व पैदल यात्रियों आवागमन फिर शुरू हो जाने की उम्मीद है। जांच में बीएचयू से संबद्ध आईआईटी के विशेषज्ञों की टीम गत 14 सितंबर से जुटी है। 62 पिलर वाले 1800 मीटर लंबे पुल के बीच वाले हिस्से के तीन पिलर बाढ़ के पानी में डूबे होने से उनकी भार वहन क्षमता अभी जांची जानी शेष है। बाकी पिलर पर गिट्टी से भरे 28-28 टन के ट्रक खड़े कर और बाद उन्हें पुल पर दौड़ाकर अधिकांश पिलर की मजबूती परखी जा चुकी है। अब जांच के दूसरे चरण में पुल के सभी स्पैन में भार डाले जाने के बाद हो रहे कंपन के स्तर की मशीनों से जांच शुरू की गई है। इसके लिए पुल के निचले हिस्से में पिलर के पास बांस-बल्ली की पाड़ बनाकर उन पर कंपन जांच वाली मशीनें रखने का आधार तैयार किया गया।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर अश्विनी कुमार ने बताया कि पुल के सभी स्पैन की बारी-बारी से जांच कर यह देखा जाएगा कि किस स्पैन में कम और किसमें ज्यादा कंपन हो रहा है। जिस स्पैन में ज्यादा कंपन होगा, उसमें आगे भी कई तकनीकी कार्य हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण में पुल के सभी स्पैन पर पड़ने वाले खिंचाव की स्ट्रैन मापने वाली मशीन से जांच होगी। यह कार्य सोमवार तक पूरे होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed