{"_id":"d1d55a6dba191794c5465dfacd88754c","slug":"kirnibag-intersection-preparing-to-build-upset-by-the-dealer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिरनीबाग चौराहे पर निर्माण की तैयारी से व्यापारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिरनीबाग चौराहे पर निर्माण की तैयारी से व्यापारी खफा
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिरनीबाग चौराहे से अतिक्रमण हटाने केे बाद वहां नगरपालिका परिषद को पक्की दुकानें बनाने की तैयारी करते देख उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी सोमवार को भड़क उठे। उन्होंने कलक्ट्रेट जाकर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव से भेंट की और उन्हें ज्ञापन देकर चौराहे पर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।
शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने इस बात पर सख्त ऐतराज किया कि खिरनीबाग चौराहा पर जाम की समस्या दूर करने के साथ सुंदरीकरण के बहाने व्यापारी का होटल तोड़कर रोड चौड़ी करने के बाद उसी स्थान पर पक्का निर्माण कराने को निशान लगाए गए हैं। उन्होंने चौराहे के कोने की खाली जमीन पर टीन खड़ी किए जाने का वजह पूछने के साथ कहा कि चौराहे को छोटा करने के बजाय उसे यथा स्थिति रहने दिया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि चौराहे पर दुकानें बनाने का मतलब उस होटल व्यवसायी के साथ विश्वासघात माना जाएगा जिसकी अतिक्रमण के बहाने रोजी-रोटी छीन ली गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वस्त किया कि वह स्वयं चौराहे का निरीक्षण करके उचित कार्रवाई करेंगे। शिष्टमंडल में जिला महामंत्री नाजिम खां, नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित खुराना, धर्मपाल रैना, सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुलाटी, सुल्तान खां, रतन स्वरूप सक्सेना, जवाहर रस्तोगी आदि शामिल रहे।