फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   King of Plastic defeated Phantom Club by 14 runs

Shahjahanpur News: किंग ऑफ प्लास्टिक ने फैंटम क्लब को 14 रनों से हराया

Fri, 23 Oct 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
King of Plastic defeated Phantom Club by 14 runs
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए लीग मैच में किंग ऑफ प्लास्टिक ने फैंटम क्लब को 14 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग ऑफ प्लास्टिक ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम की ओर से कबीर ने 23, विक्रम ने 13 और दानियाल ने 24 रनों का योगदान दिया। फैंटम क्लब के अमोघ गुप्ता ने चार विकेट लिए, जबकि नमन, मुदित मिश्रा और आकाश को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैंटम क्लब की टीम 11.3 ओवर में 122 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से अमोघ गुप्ता ने 27 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। नील ने 14 और शिवा अवस्थी ने 23 रन बनाए। टीम के तीन खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किंग ऑफ प्लास्टिक की ओर से राहिल ने तीन, विक्रम ने दो और शावेज ने एक विकेट हासिल किया। इस तरह किंग ऑफ प्लास्टिक ने मुकाबला 14 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed