{"_id":"67f81954c9333aa327004e31","slug":"khutar-youth-dies-after-coming-in-contact-with-ht-line-in-bihar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-141390-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार के युवक की बिहार में एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार के युवक की बिहार में एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत
Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
खुटार के गांव बालागंज निवासी सुखविंदर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : mathura
खुटार। कंबाइन पर काम करने बिहार गए गांव बालागंज के युवक की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बालागंज के अजयपाल ने बताया कि उनका पुत्र सुखविंदर उर्फ छोटू (20 वर्ष) कंबाइन पर काम करता था। एक सप्ताह पूर्व कंबाइन बिहार गई तो सुखविंदर भी साथ गया। कंबाइन स्वामी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर बताया है कि बिहार के पटना के गांव बलिहारी में बृहस्पतिवार को गेहूं की कटाई करते समय हाइटेंशन लाइन से छू जाने पर कंबाइन में आग लग गई। हादसे में सुखविंदर भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुखविंदर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर उसकी मां सुनीता देवी, पिता अजयपाल, बहन किरन, मंजू, लाली, भाई पलविंदर का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया जाएगा। परिजन बिहार जाने की तैयारी में हैं। संवाद