{"_id":"abcc4867c7d5d7d251495ee1eae33279","slug":"khudaganj-caught-mass-replication-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदागंज में पकड़ी गई सामूहिक नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदागंज में पकड़ी गई सामूहिक नकल
खुदागंज, शाहजहांपुर
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके पर नकल कराने के लिए बदनाम जिला परिषद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सचल दल ने भारी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की है। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक समेत तीन कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है। डीआईओएस ने पुनर्परीक्षा की संस्तुति भी कर दी है।
सोमवार सुबह स्थानीय जिला परिषद इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में नागरिक शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा चल रही थी। सचल दल प्रभारी केएस शुक्ला के दल ने परीक्षा केंद्र पर औचक छापा मारा, जिसमें कक्ष संख्या 12 और 13 में सामूहिक नकल कराई जा रही थी। सचल दल के पहुंचते ही कक्षों से नकल सामग्री कक्षों से बाहर फेंकी जाने लगी। सचल दल प्रभारी शुक्ला ने केंद्र व्यवस्थापक सोहन सिंह, कक्ष निरीक्षक रानी बेगम, शगुफ्ता बेगम और मनोज कुमार के विरूद्ध तहरीर दे दी है।
इस संबंध में डीआईओएस राकेश कुमार ने सचल दल प्रभारी की संस्तुति पर सामूहिक नकल के आरोप में इस केंद्र की संबंधित परीक्षा को दोबारा कराने की संस्तुति बोर्ड से कर दी है। वहीं, आरोपित केंद्र व्यवस्थापक सोहन सिंह का कहना है कि उनके केंद्र पर नकल नहीं हो रही थी। उन्हें बदनाम करने के लिये सचल दल प्रभारी द्वारा झूठी तहरीर पुलिस को दी गई है।