{"_id":"66f9b00df8b72e4eb80021d4","slug":"khirnibagh-ramlila-will-be-inaugurated-today-with-a-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-128208-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज शोभायात्रा के साथ होगा खिरनीबाग रामलीला का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज शोभायात्रा के साथ होगा खिरनीबाग रामलीला का श्रीगणेश
Mon, 30 Sep 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रामलीला समिति की बैठक में बोलते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व मौजूद लोग। स्रो
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी का श्रीगणेश सोमवार को होगा। इससे पहले गांधीगंज से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके समापन के पश्चात हवन व गणेश पूजन होगा। इसको लेकर रामलीला समिति की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल के वृंदावन गार्डन स्थित आवास पर हुई।
संरक्षक वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री माननीय सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि गणेश शोभायात्रा सोमवार को शाम 4:30 बजे गांधीगंज स्थित श्री नरसिंह भगवान मंदिर से प्रारंभ होकर केरूगंज चौराहा, मावा मंडी, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए रात 8 बजे खिरनीबाग जीआईसी खेल मैदान पहुंचेगी। गणेश पूजन, मंच पूजन व हवन होगा तथा विधिवत रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। एक से 11 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन रोजाना शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इसको लेकर जीआईसी खेल मैदान पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मैदान पर दुकानें, झूले आदि लग गए हैं।
बैठक में विनोद अग्रवाल, अजय यादव, श्री दत्त शुक्ला, राजाराम, शेखर रस्तोगी, अशोक अग्रवाल, प्रणव वशिष्ठ, मुकेश राठौर, सुबोध चंद्र सेठ, अरुण गुप्ता, अवधेश दीक्षित, संजीव राठौर, सुनील सिंघल, कुलदीप सिंह दुआ, केसी खन्ना, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, अरुण खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
सदस्यों को सौंपी गई है जिम्मेदारी
- गणेश शोभायात्रा संपन्न कराने के लिए संयोजक राममोहन वर्मा, कोऑर्डिनेटर ऋषि कपूर, रामचंद्र सिंघल, वेद प्रकाश मौर्य आदि, राजगद्दी शोभा यात्रा के लिए संयोजक वीरेंद्र पाल सिंह यादव, जेपीएस राठौर, सुरेंद्र सिंह सेठ, ऋषि कपूर, वेद प्रकाश मौर्य, विजय तुली, रोमी आनंद आदि एवं मेला स्थल लाइट व साउंड की व्यवस्था राजीव कपूर, अजय अग्रवाल को सौंपी गई है। कैंप कार्यालय संजीव सक्सेना कन्हैया, रोमी आनंद, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, वेद प्रकाश मौर्य, केके गर्ग, मेला टेंट आदि की व्यवस्था के लिए वीरेंद्र पाल सिंह यादव, विनोद अग्रवाल, प्रेम नारंग, अवनीश शर्मा, कृष्ण गोपाल बिन्नू, चंद्रमणि गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।