फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khirnibagh Ramlila to begin on October 8.

Shahjahanpur News: आठ अक्तूबर से शुरू होगी खिरनीबाग रामलीला

Sun, 13 Sep 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Khirnibagh Ramlila to begin on October 8.
अटल ऑडिटोरियम में आयोजित श्री रामलीला समिति की बैठक में बोलते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स
शाहजहांपुर। श्री रामलीला समिति, खिरनीबाग की बैठक अटल ऑडिटोरियम में समिति के संरक्षक एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में हुई। बताया गया कि आठ अक्तूबर को श्री गणेश शोभायात्रा के साथ ही रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में समिति के अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र पाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। रिक्त पद पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल को सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में वर्ष 2025 के आयोजन का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। संरक्षक सुरेश खन्ना ने कहा कि इस वर्ष रामलीला का मंचन और मेला और अधिक भव्यता से कराया जाएगा।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने बताया कि आठ अक्तूबर को शाम चार बजे गांधीगंज से श्री गणेश शोभायात्रा निकलेगी। आठ से 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे रामलीला का मंचन होगा। 20 अक्तूबर को विजयदशमी पर रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। 21 अक्तूबर को रामलीला मैदान से राजगद्दी निकलेगी। 22 अक्तूबर को चौक में भरत मिलाप की लीला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद अग्रवाल के संचालन में हुई बैठक में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, नीरज वाजपेयी समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य और भाजपा पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed