फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khatkana's young man was murdered by the partner of the relationship with the help of a partner

रिश्ते के फूफा ने साथी की मदद से की थी खटकाना के युवक की हत्या

Wed, 11 Nov 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Khatkana's young man was murdered by the partner of the relationship with the help of a partner
शाहजहांपुर। शहर के खटकाना मोहल्ला निवासी संतोष सिंह की हत्या उसके रिश्ते के फूफा ने अपने साथी की मदद से की थी। उन तीनों के बीच शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। हत्यारोपियों ने खुद को बचाने के लिए लाश ले जाकर घर के पास फेंक दी थी। मृतक के भाई ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला खटकाना निवासी संतोष सिंह की दादी का रविवार को तेरहवीं संस्कार था। अपराह्न करीब तीन बजे घाट पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद संतोष लापता हो गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर से करीब 40 मीटर दूर सड़क किनारे संतोष की लाश पड़ी मिली थी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में दो लोग बाइक समेत दिखे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संतोष के भाई अपून सिंह ने अपने रिश्ते के फूफा तिलहर इलाके के धरौना निवासी सोनपाल और उसके साथी हटा दलेलपुर निवासी विमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि तेरहवीं संस्कार से सोनपाल और विमलेश अपने साथ संतोष को ले गए थे। तिलहर इलाके में जाकर तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशा चढ़ने पर उनके बीच झगड़ा हुआ। तभी उन दोनों लोगों ने पीटकर संतोष की हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए लाश बाइक पर ले जाकर घर के पास फेंक दी और फरार हो गए।

तिलहर इलाके में रहने वाले सोनपाल और विमलेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों लोगों बीच शराब पीकर झगड़ा हुआ था। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- अशोक पाल, प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed