{"_id":"5975f4854f1c1b6b578b4aed","slug":"khastahal-roads-opening-up-the-claims-of-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के दावों की पोल खोल रहीं खस्ताहाल सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के दावों की पोल खोल रहीं खस्ताहाल सड़कें
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर।
- फोटो : शाहजहांपुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की खस्ताहाल सड़कें विकास के दावों की पोल खोल रहीं है। दो माह पहले जिन सड़कों का पैचवर्क कराया गया था वह भी जस की तस हो गई हैं। हैरत की बात तो यह है कि जैतीपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जाने वाली सड़क गड्ढे में है या गड्ढा सड़क में यह कहना भी मुश्किल है। यह स्थिति तब है जबकि दो माह पहले गड्ढा मुक्त अभियान के दौरान करीब 80 फीसदी सड़कों की मरम्मत करने का दावा विभागीय अफसरों ने किया था। सड़कों की यह हालत देख जनप्रतिनिधि भी मौन हैं। पेश है कुछ खस्ताहाल सड़कों की रिपोर्ट।
जैतीपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली सड़क खस्ता हाल है। आलम यह है कि बारिश में जलभराव होने से इस सड़क से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रतिदिन कोई न कोई वाहन गड्ढे में फंस जाता है, जिसे धक्का देकर बाहर निकाला जाता है। सीएचसी तक पहुंचने में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात में इस रोड पर आवागमन बंद हो जाता है। गड्ढों में गंदा पानी भरा रहने के कारण पूरे मोहल्ले में बदबू फैली रहती है। इलाके के अनिल सिंह, सत्यवीर सिंह, वेदराम मौर्य, कृष्ण कुमार, सुनील सिंह, ओम सिंह, अंकित सिंह, श्रीपाल सिंह, बड़े लल्ला, सुमित गुप्ता, राहुल मौर्य, अनूप मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह, रमेश सक्सेना, महेश यादव आदि लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की मांग की है।
मकसूदापुर में बंडा बिलसंडा मार्ग पर दलदल
मकसूदापुर/ बंडा। गांव मकसूदापुर में बंडा बिलसंडा मार्ग पर भारी दलदल हो जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सपा सरकार के समय गांव मकसूदापुर के पास पीलीभीत बार्डर से बंडा तक 11 किमी रोड स्वीकृत हुआ था। मात्र चार किमी तक निर्माण करने के बाद काम बंद कर दिया गया। लगभग एक वर्ष बीतने के बाद भी काम बंद पड़ा है। रोड नहीं बनने के कारण गांव मकसूदापुर से शारदा नहर पुल तक रोड भारी दलदल हो गया है। कार आदि निकलने पर कई बार वाहन का चैंबर नीचे लगकर टूट जाता है। दिन भर में कई बाइक सवार कीचड़ में गिर कर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कटरा से गांव रमापुर उत्तरी को जाने वाले संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। आलम यह है कि इस सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर जाने और दलदल होने के कारण वाहन अक्सर फंस जाते हैं। इलाकाई लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क बनवाने की मांग की है। इधर, जैतीपुर से तिलहर जाने वाला मार्ग भी बदहाल है। करीब दो माह पहले जिन गड्ढों का पैचवर्क हुआ था, वह जस के तस हो गए हैं। इससे वाहनों को भी निकालने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बात हुई थी उन्होंने बताया कि कटरा और जैतीपुर क्षेत्र की दोनों सड़कों की मरम्मत कार्य का प्रस्ताव विभाग की ओर से भेजा गया है जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
वीर विक्रम सिंह प्रिंस विधायक
बंडा बिलसंडा रोड पर 11 किमी काम होना था। अभी तक चार किमी रोड ही बना है। धनराशि के अभाव में काम रुका हुआ है। इंजीनियर को साइट पर भेजा गया है, रोड को सही कराया जाएगा।
आरके सिंह अधिशासी अभियंता,पीडब्लूडी