{"_id":"85d50f6c116c3f42d0f1139bb2f1490b","slug":"khadi-mahotsav-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी मेले में सजा ‘गांधी के सपनों का भारत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी मेले में सजा ‘गांधी के सपनों का भारत’
शाहजहांपुर
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादी महोत्सव में शुक्रवार को ‘गांधी के सपनों का भारत’ नामक झांकी का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. राम मनोहर मिश्र ने कहा कि यह झांकी गांधी जी के सपनों के अनुसार ग्रामीण परिवेश की जानकारी देने में सार्थक सिद्ध होगी।
सीडीओ ने कहा कि गांधीजी का पूरा जीवन ही एक दर्शन ग्रंथ की तरह है। उसे जितना पढ़ो, उतनी ही जिज्ञासा बढ़ती जाती है। इसके बाद उन्होंने मेले का भ्रमण करते हुए दूर-दूर से आए स्टाल स्वामियों का उत्साहवर्धन किया। खादी महोत्सव के आयोजन रमेश भइया ने सीडीओ डॉ. मिश्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। झांकी के निर्माण में रंजना, शिल्पिका आदि का योगदान रहा।
कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, ओपी वाजपेयी, डॉ. कमलेश, मिलिंद शर्मा, डॉ. वसीम खान, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र देव सक्सेना, तराना जमाल, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। मोहित कुमार ने बताया कि खादी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे कर दिया जाएगा।