{"_id":"5d6433448ebc3e93c633674f","slug":"khad-shahjahanpur-news-bly3737800172","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की लचर सप्लाई पर निर्माता कंपनियों को जारी हुए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की लचर सप्लाई पर निर्माता कंपनियों को जारी हुए नोटिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। किसान सहकारी समितियों के गोदामों समेत उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया के संकट और उसे लेकर किसानों में हो रही मारामारी को रोकने के लिए कृषि विभाग ने उन सभी उर्वरक निर्माता कंपनियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जो इंडेंट भेजे जाने के बाद भी यूरिया समेत अन्य उर्वरकों की रेलवे रैक भेजने में देरी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है उर्वरक निर्माताओं को थोक विक्रेताओं की ओर से एडवांस में भुगतान किए जाने के बावजूद सप्लाई में बरती जा रही ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने यूपी समेत गुजरात और महाराष्ट्र की कई उर्वरक कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
फसलों की बुवाई के दौरान जिले की किसान सहकारी समितियों समेत 942 उर्वरक बिक्री केंद्रों को विभिन्न कंपनियों द्वारा यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके आदि रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की जाती है। इनमेें कानपुर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (केएफएल), इफको, चंबल फर्टिलाइजर्स, चांद, कृभको, यारा आदि कंपनियां प्रमुख हैं। कृभको की खाद स्थानीय फैक्टरी समेत देश की अन्य कृभको इकाइयों से भी होती है। इनमें से कई कंपनियों को कृषि निदेशालय संस्तुत मात्रा के अनुसार शासन स्तर से भेजे गए रेलवे रैक शेड्यूल के अनुसार जितनी खाद चालू अगस्त माह में मंगाई गई, उतनी यहां नहीं पहुंची।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक के अनुसार चंबल फर्टिलाइजर्स 2600 टन वाली यूरिया रैक मंगलवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि डीएम के स्तर से कृभको की लोकल यूनिट मेें उत्पादित यूरिया पहले जनपद में सप्लाई किए जाने और बाद में अन्य जनपदों को भेजे जाने संबंधी आदेश जारी होने के बाद कृभको की यूरिया सप्लाई में सुधार हुआ है, लेकिन चांद, केएफएल और यारा कंपनियां तयशुदा समय में उर्वरक नहीं दे रही हैं। डीएओ डॉ. डॉ. पाठक के अनुसार लचर आपूर्ति व्यवस्था वाली कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को नोटिस जारी कर इसका कारण बताने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि रबी सीजन में गेहूं और आलू की बुवाई के दौरान यूरिया, डीएपी आदि उर्वरकों की रैक भेजने में ढिलाई बरते जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई को शासन से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां रोड पर ग्राम महुआ पाठक स्थित इफको खाद एजेंसी पर एक माह से स्टॉक निल होने के कारण दुकान पर ताला लगा है। क्षेत्र के किसान मारे-मारे घूम रहे हैं। एजेंसी के संचालक दिव्यांशु वाजपेयी ने बताया कि इफको फैक्टरी से यूरिया समेत कोई खाद नहीं मिल रही है। इफको की आंवला यूनिट के अधिकारी संपर्क करने पर सही जवाब नहीं देते और कृषि विभाग के अधिकारी भी यूरिया की सप्लाई में जल्द सुधार होने का आश्वासन देकर टरका रहे हैं। दूसरी ओर, स्टॉक नहीं होने के कारण खाली बैठे विक्रेताओं पर किसान जमाखोरी आदि तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।