फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Keep an eye on the area, give information about the anarchists: SDM

अपने क्षेत्र में नजर रखें सभासद, अराजकतत्वों की पुलिस को दें सूचना : एसडीएम

Fri, 17 Jun 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the area, give information about the anarchists: SDM
शाहजहांपुर के उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापरियों के साथ बैठक करते श्रम विभाग के अधिकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर पालिका में बृहस्पतिवार को सभासदों की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम राशिकृष्णा और सीओ अरविंद कुमार ने सभासदों से अपने क्षेत्र में नजर रखने और किसी प्रकार की संदिग्ध हरकत मालूम पड़ने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई। एसडीएम और सीओ ने सभासदों से कहा संवेदनशील माहौल में वे लोग अपने वार्ड पर पूरी नजर रखें। अराजकतत्व की जानकारी देकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने जब सहयोग की अपील की तो सभासद दिलीप सक्सेना उर्फ अक्कू ने थाने में सभासदों के काम के दौरान वसूली का आरोप लगा दिया। सीओ और एसडीएम ने लिखित शिकायती पत्र देने को कहा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन इमरान खान, भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता, शहर काजी शद्दन मियां ने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

शहर काजी सलीम, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष चांद अंसारी, भाजपा नेता संजय पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू, लालबाबू, प्रधान श्याम लाल वर्मा और नगर पालिका सभासद उपस्थित रहे। वहीं, बुधवार शाम एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने थाना परिसर में सीओ की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed