फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kaushal Mishra secured the first position in the state for sugarcane production.

Shahjahanpur News: कौशल मिश्रा ने गन्ना उत्पादन में प्रदेश में पाया पहला स्थान

Wed, 07 Oct 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kaushal Mishra secured the first position in the state for sugarcane production.
प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। कांट के गांव कुर्रियाडोड़ो निवासी प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा कुमार ने राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 में सामान्य पौधा संवर्ग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 1725.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ने की उपज प्राप्त कर शाहजहांपुर का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन

गन्ना विकास विभाग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार कौशल मिश्रा को सामान्य पौधा संवर्ग में अव्वल घोषित किया गया। कौशल मिश्रा ने बताया कि राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेशभर से सात संवर्गों में कुल 1078 आवेदन प्राप्त हुए थे। नामित कटाई अधिकारियों से मिले परिणामों के आधार पर किसानों को प्रदेश स्तर पर विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

विजेता किसानों ने वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, उन्नत बीजों और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर बेहतर उपज हासिल की। प्रतियोगिता का उद्देश्य किसानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और प्रति हेक्टेयर गन्ने की उत्पादकता बढ़ाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed