फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Karwa Chauth: Great enthusiasm among women observing the fast for the first time

करवाचौथ : पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में खासा उत्साह

Fri, 23 Oct 2026 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Great enthusiasm among women observing the fast for the first time
प्रिया दुबे। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। करवाचौथ नजदीक आते ही महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी हैं। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में साड़ी, सूट, चूड़ियों, आभूषण और शृंगार का सामान खरीदने के प्रति खासा उत्साह है। परिवार की बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं के मार्गदर्शन में वे पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पर्व की तैयारी कर रहीं हैं।
विज्ञापन

दशहरे के बाद अब बाजारों में करवाचौथ की खरीदारी बढ़ गई है। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं कपड़ों के साथ मेहंदी और ब्यूटी पार्लर की बुकिंग कराने में जुटी हैं। लाल, गुलाबी और मैरून रंग की साड़ियों व सूट की मांग है। इनके साथ मैचिंग चूड़ियों, बिंदी, कंगन और आभूषण भी खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने जा रही हूं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लाल रंग की नई साड़ी खरीदी है। अब सोने-चांदी के जेवर खरीदेंगे। ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग कराने के साथ सास के मार्गदर्शन में व्रत की तैयारी कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रिया दुबे, मोहल्ला सुभाषनगर
--
करवाचौथ को लेकर काफी उत्साहित हूं। रोजाना खरीदारी कर रही हूं। कपड़ों और ज्वेलरी के साथ अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं। मां और भाभी से सलाह लेने के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का ध्यान रख रही हूं। ऑनलाइन के बजाय बाजार से खरीदारी को प्राथमिकता दे रही हूं।

- प्रतिष्ठा सिंह, मोहल्ला छोटा चौक

--
पहली बार करवाचौथ का व्रत रखूंगी। काफी उत्साहित हूं। सास के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही हूं। नई साड़ी खरीद ली है और अब ज्वेलरी खरीदने की तैयारी है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ही पर्व मनाना चाहती हूं।
- सिरील, मोहल्ला झंडाकलां

प्रिया दुबे। संवाद

प्रिया दुबे। संवाद- फोटो : Samvad

प्रिया दुबे। संवाद

प्रिया दुबे। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed