फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariya died after coming under the trolley of the batch

ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर कांवड़िये की मौत

Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya died after coming under the trolley of the batch
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव मदरुआ निवासी प्रेम सिंह की ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। कांवड़ लेकर जाते समय मंगलवार रात वह अचानक सड़क पर आ गिरे और ट्रॉली का पहिया ऊपर से गुजर गया। प्रेम सिंह की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रेम सिंह (35) गांव के अन्य लोगों के साथ मंगलवार शाम को कांवड़ लेकर जा रहे थे। जत्थे में शामिल करीब 50 लोग फर्रुखाबाद घटिया घाट जल लेने जा रहे थे। सभी ट्रॉली में सवार थे। रात करीब साढ़े दस बजे मदनापुर के बरखेड़ा गांव के पास अचानक प्रेम सिंह ट्रॉली से नीचे गिर गए। शोरशराबे में उनके गिरने का पता कांवड़ियों को भी नहीं चला। इस बीच ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। तुरंत ही प्रेम सिंह को सीएचसी लाया गया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से प्रेम सिंह की पत्नी प्रेमवती, बेटी लक्ष्मी व सरिता, पुत्र समर और विकास काफी सदमे में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed