{"_id":"668481af5e0eced2ce0a0c47","slug":"kanungo-who-fell-from-bike-died-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-121925-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक से गिरे कानूनगो की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक से गिरे कानूनगो की उपचार के दौरान मौत
Wed, 03 Jul 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
मृतक रामदास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। तिलहर के गांव गुरगवां निवासी कानूनगो रामदास भारती (56) मदनापुर थाने के पास तबीयत खराब होने पर बाइक से गिर गए। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
तहसील में कानूनगो पद पर कार्यरत रामदास भारती के पास अल्हागंज क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार था। रविवार शाम तहसील से कार्य निपटाने के बाद वह बाइक से घर जाने को निकले। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने थाने की ओर अपनी बाइक मोड़ दी। थाना गेट के पास ही बाइक समेत गिर गए। पुलिस की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रविवार देर रात परिजन ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात उनकी सांसें थम गईं।
उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे व एक बेटी है। एक बेटे को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है। कानूनगो की मौत की सूचना मिलने पर तहसील में शोक की लहर दौड़ गई। तहसीलदार पैगाम हैदर की अध्यक्षता में तहसील व राजस्व कर्मचारियों की ओर से उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी गई।