{"_id":"6a46c681a4c79cb7760ed648","slug":"kanungo-to-be-suspended-in-bribery-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-177879-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिश्वत लेने के मामले में अब कानूनगो का होगा निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिश्वत लेने के मामले में अब कानूनगो का होगा निलंबन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तूदाबंदी के लिए दस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए लेखपाल योगेश तिवारी के निलंबन के बाद अब कानूनगो के निलंबन की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम सदर संजय पांडेय ने एडीएम प्रशासन को भेज दी है। डीएम की संस्तुति मिलने पर निलंबन किया जाएगा। वहीं, गिरफ्तार लेखपाल को जेल भेज दिया गया है।
शहर के मोहल्ला बाबूजई निवासी शाकिर अली से उनकी मां के नाम दर्ज जमीन की तूदाबंदी के लिए लेखपाल योगेश तिवारी ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शाकिर अली ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की। टीम ने बुधवार को लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद एसडीएम सदर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया था। इस मामले में सामने आया है कि कानूनगो जुगेंद्र पाल सिंह प्रारंभिक मेड़बंदी के दौरान लेखपाल योगेश तिवारी के साथ मौजूद थे। एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि अधीनस्थ लेखपालों के शिथिल पर्यवेक्षण और शासकीय दायित्वों की लापरवाही सामने आने पर कानूनगो के निलंबन की संस्तुति के लिए रिपोर्ट बनाकर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र को भेज दी है। इस मामले में डीएम की संस्तुति मिलने के बाद कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
--
एडीएम सदर से कानूनगो की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही डीएम की संस्तुति के बाद उसके के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन